Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दिनेश कुमार गोयल द्वारा विधान परिषद के मानसून सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बढ़ाएं हुए हाउस टैक्स को कम करने हेतु मांग उठायी

Ghaziabad :- विधान परिषद के मानसून सत्र के दौरान दिनेश कुमार गोयल व विजय बहादुर पाठक सदस्य विधान परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद-गाजियाबाद नगर निगम में टैक्स रेट 96 पैसे रूपये 1.20 पैसे वह रूपये 1.45 पैसे था जिसे नगर निगम के अधिकारियों ने बढ़ाकर रूपये 3.50 पैसे रूपये 3.75 पैसे एवं रू 4 चार रूपये कर दिया जो लगभग 300 से 400 प्रतिशत अधिक है। जिसका आम जनता ने और नगर निगम के जनप्रतिनिधि ने बढ़े हुए टैक्स का विरोध किया और इसके विरोध में दिनांक 09.10.2024 को सदन की बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव सं0-54 में इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया लेकिन नगर निगम के अधिकारी ने इसे नहीं माना और बढ़ी हुई टैक्स पर आमादा रहे। इसके उपरान्त दिनांक 07.01.2025 को दुबारा बैठक हुई जिसमें दिनांक 09.10.2024 के कार्यवृत्त की पुष्टि की गयी लेकिन बढ़े हुए दरों के प्रस्ताव को पास दिखा दिया गया। इससे शुब्ध होकर दिनांक 30.06.2025 को सदन की दोबारा बैठक हुई जिसमें नगर निगम में यह निर्णय हुआ कि ठीक है रियायत दी जायेगी और बढ़ा हुआ हाउस टैक्स भी खत्म किया जायेगा। यह मामला समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ तदोपरान्त नगर निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया कि बढ़े हुए हाउस टैक्स की नोटिस नहीं भेजी जायेगी परन्तु इसके विपरित नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बढ़े हुए हाउस टैक्स की नोटिस जनता को भेज दी गयी। इस मामले में आम जनता में आक्रोश एवं क्षोभ व्याप्त है। इसलिए उनके द्वारा इस लोक महत्व के अभिलम्बनीय विषय पर नगर निगम गाजियाबाद द्वारा बढ़ाये गये हाउस टैक्स को वापस लिए जाने हेतु सदन में सरकार से चर्चा एवं वक्तव्य कराये जाने की मांग की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ