Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सबसे ऊपर है हमारा राष्ट्र और इसकी आजादी- गौरव बंसल

सबसे ऊपर है हमारा राष्ट्र और इसकी आजादी- गौरव बंसल
गाजियाबाद। गुलमोहर एन्क्लेव निवासी समाजसेवी गौरव बंसल कहते हैं कि हम सभी देशवासी इस वर्ष 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। हमारा देश एक लोकतंत्रितक देश है जहां नागरिकों को उनके अधिकार दिए गए हैं। उनके अधिकारों के रक्षा के लिए हमारी सरकारें और न्यायपालिकाएं भी कार्य करती हैं। जब नागरिकों को उनके अधिकार मिलते हैं, तो वे अधिक सक्रिय रूप से समाज और अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं, जिससे देश की तरक्की होती है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति उसके नागरिकों पर भी निर्भर करती है। हमने लाखों शहादतें देकर ये आजादी पाई है। कड़े प्रयासों से स्वतंत्र लोकतंत्रितक देश के रूप में विश्व में अपनी पहचान बनाई है। हमें देश की अखंडता को बनाये रखने के लिए एक अच्छे नागरिक होने के नाते राष्ट्रप्रेम की अलख जगाये रखनी होगी। हमारे लिए हमारा राष्ट्र और इसकी आजादी सर्वोपरि है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ