Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर ने किया भूमि पूजन रामलीला महोत्सव 2025 का हुआ आगाज, शुरू हो गईं रामलीला की तैयारियां


Ghaziabad :- श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर ने किया भूमि पूजन रामलीला महोत्सव 2025 का हुआ आगाज, शुरू हो गईं रामलीला की तैयारियां, इस बार की रामलीला अधिक रोचक, भव्य और आकर्षक होगीः ललित जायसवाल
इस वर्ष भी प्रतिदिन सम्पूर्ण रामायण का मंचन होगा 18 सितंबर को शोभा यात्रा से रामलीला का शुभारंभ होगाः भूपेंद्र चोपड़ा समिति के सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
गाजियाबाद ही नहीं उत्तर भारत में विशिष्ट रामलीला के रूप में अपनी पहचान बना चुकी श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर की रामलीला का श्री गणेश इस बार 18 सितंबर से होगा। आज रविवार को कविनगर के रामलीला मैदान में भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि.विधान से भगवान राम के जयकारों से किया गया। सांसद अतुल गर्ग जी ने किया फावडा चला कर श्री गणेश।
इसी के साथ रामलीला महोत्सव-2025 की तैयारियां भी शुरू हो गई। समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल व महामंत्री चोपड़ा ने बताया कि इस बार की रामलीला को और भी भव्य व आकर्षक बनाया जा रहा है। रामलीला 18 सितंबर से शुरू होगी और पहले दिन भव्य और विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें बेंड बाजो, ढोल-नगाड़ो, शहनाई आदि के साथ-साथ पारंपरिक, सामाजिक और देशभक्ति की झांकिया शामिल होगी। 19 सितंबर को होगी माता की विशाल चौकी। 
भूमि पूजन में दूधेश्वर नाथ मठ के प्रमुख महंत नारायण गिरी जी, आध्यात्मिक गुरू पवन सिंहा, सांसद अतुल गर्ग, प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी, दिनेश गोयल एम० एल० सी०, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक श्री संजीव शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया जी, यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक पी० एन० अरोड़ा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व महापौर आशु वर्मा और आशा शर्मा, समाजसेवी सुनील मिगलानी (मिगसन ग्रुप) पार्षद अमित त्यागी एवं शिवम शर्मा, बलदेव राज शर्मा, पूर्व विधायक रूप चौधरी और सुरेंद्र मुन्नी, भाजपा नेता अशोक मोंगा, सरदार एस०पी० सिंह, ब्रजपाल तेवतिया, रालोद के इंद्रजीत सिंह टीटू, समाजवादी पार्टी के राहुल चौधरी, सचिव गा० वि० प्रा० राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप, अप जिलाधिकारी अरुण कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा (कविनगर) एवं रितेश त्रिपाठी (कोतवाली), अनिल साँवरिया, वी के अग्रवाल, बी के शर्मा हनुमान, देवेंद्र हितकारी, गुलशन बजाज, नवेंदु सक्सेना, अजय जैन, विवेक मित्तल, आनंद गर्ग, तरुण चोटानी, दिवाकर सिंघल, के० पी० गुप्ता, मुकेश सिंघल, संजय मित्तल, दिव्यांशु सिंघल, सुशांत चोपड़ा, ऋषि माकड़, मयंक जैन, राजेश गर्ग, विपुल शर्मा, समेत बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए। श्री धार्मिक रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल और महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा और सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। भूमि पूजन के बाद भोजन प्रसाद की व्यवस्था थी। श्री धार्मिक रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने ही अतिथियों को स्वादिष्ट भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। सभी अतिथियों ने समिति के पदाधिकारियों के आतिथ्य व व्यवस्था की सभी ने सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ