Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राइज इन इंडिया 2023" मेगा एग्जिबिशन के दूसरे दिन हजारों बच्चो ने देखी एचआरआईटी कॉलेज में प्रदर्शनी

Ghaziabad : देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से संकल्प भारत के अंतर्गत ग़ाज़ियाबाद में पाँचवी बार एक मेगा एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी थीम आत्मनिर्भर भारत और अमृतकालपर आधारित है। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य सभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल द्वारा कल किया गया था जिसमे कल और आज में गाजियाबाद के विभिन्न स्कूल एवम कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों ने एग्जिबिशन का लुफ्त उठाया। बच्चो ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के लगभग 60 संस्थान अपनी उपलब्धियों की प्रदर्शनी ग़ाज़ियाबाद में प्रदर्शित कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के अनेक विभाग जैसे डीआरडीओ, इसरो, जीएसआई, सीएसआईआर, कॉयर बोर्ड , आईसीएमआर, इनक्रेडिबल इंडिया, टूरिज्म मंत्रालय, सी डब्लू सी, आईसीएआर, आयुष मंत्रालय इस प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। आज और कल 23 दिसंबर को ग़ाज़ियाबाद के सभी स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों की प्रदर्शनी देख कर के लाभान्वित हो सकते हैं। प्रदर्शनी सभी आयु वर्ग के लिए हैं। सभी इसे निशुल्क देख सकते हैं।
प्रदर्शनी में मुख्य रूप से डीआरडीओ, इसरो, जीएसआई, सीएसआईआर, कॉयर बोर्ड , भारतीय अंतर्देशीय जल प्राधिकरण, सी डब्लू सी,आदि संस्थानों के द्वारा पिछले वर्षों में प्राप्त की गई उपलब्धियां से संबंध में प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया जिसमें उपरोक्त संस्थानों के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत विभिन्न क्षेत्रों में विगत वर्षों में जितनी प्रगति कर रहा है उन सभी का प्रदर्शन संस्थान के माध्यम से किया जाएगा।

यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत को प्रमुखता से आगे बढ़ाते हुए देश का सर्वागीण विकास किया जा रहा है। भारत हर क्षेत्र मे आत्म निर्भर हो रहा है। आज संपूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है वह अनुकरणीय है। प्रधान मंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में ही यह संभव हुआ है। प्रधान मंत्री जी के 9 साल बेमिसाल रहे है जन जन तक विकास पहुंचा है, अंतोदय के लक्ष्य को पुरा करने का काम इस सरकार ने किया है। यही सब कार्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित करने का काम "राइज इन इंडिया 2023 से किया जा रहा है। 
सांसद डॉ अनिल अग्रवाल जी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी विज़न आत्मानिर्भर भारत और संकल्प भारत को इंप्लीमेंट करवाने का प्रयास किया गया है और उनका मानना है ग़ाज़ियाबाद के युवाओं को इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ