Hot Posts

6/recent/ticker-posts

7 साल में गरीबी रेखा से बाहर आया देश, राहुल प्रधान ने कांग्रेस की हार का खोला राज

Ghaziabad : राहुल प्रधान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी देश में समय बिताएंगे तो शायद भारत को जान पाएंगे. संसद के दौरान राहुल गांधी संसद में नजर नहीं आते हैं. कांग्रेस देश से खत्म होती जा रही है. पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. 
आज कोई भी राहुल गांधी को सुनना पसंद नहीं करता है. वहीं, राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. शायद वह भूल गए हैं कि जब भारत के किसी भी राजनीतिक दल का कोई व्यक्ति दुनियाभर में जाता है तो भारत के पक्ष की बात करता है. वो अपने राजनीतिक पेच वहां जाकर नहीं करता. 

: मोदी सरकार में लोग गरीबी रेखा से आए बाहर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि ये 'गरीबी हटाओ' का नारा देते देते देश की जनता को गरीबी में धकेलते चले गए. मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. यह बात दुनियाभर की एजेंसियों और संस्थाओं ने भी माना है. शायद कांग्रेस ने जो 70 साल के कार्यकाल में नहीं किया है वह नरेंद्र मोदी ने 7 साल के कार्यकाल में कर दिखाया है.

अशोक गहलोत एक विफल मुख्यमंत्री 
भाजपा(किसान मोर्चा)पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य :राहुल प्रधान ने कहा कि कांग्रेस की छवि, कांग्रेस का इतिहास और कांग्रेस की सोच 'बांटो और राज करो' पर निर्भर थी. दंगों का एक ऐसा इतिहास कांग्रेस के समय का है जो कांग्रेस के साथ चिपकता है. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत एक विफल मुख्यमंत्री है. जिनके राज में महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है, बच्चियों का उत्पीड़न होता है. 

उनके मंत्री कहते हैं मर्द की परिभाषा क्या है? इस तरह की बाते करते हैं तो अपने आप में दिखता है कि उनकी सोच क्या है. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के शासनकाल में राजस्थान की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और जब वह अपना राज्य संभाल नहीं पा रहे है तो उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ