Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी विकास शून्य, उत्तर प्रदेश बेहाल, कानून-व्यवस्था ध्वस्त : वीरेन्द्र यादव एडवोकेट

गाजियाबाद: “पूर्वाञ्चल सेवा समिति” गाजियाबाद ने छठ घाट पार्क कड़कड़ माडल परिसर में माँ भगवती का कीर्तन आयोजित किया| 


समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव जनपद गाजियाबाद वीरेन्द्र यादव एडवोकेट रहे, आयोजन स्वामीनाथ यादव ने किया, कीर्तन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, माँ का गुणगान सुनकर सभी भाई, बहन आत्मविभोर हो गये, कार्यक्रम के अंत में माँ भगवती का प्रसाद ग्रहण कर माँ का नवरात्र के पावन अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त किया|


     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि हमारा देश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक रूप से संवृद्ध है, मनीषियों, विद्वानों, मंत्र दृष्टाओं ने भगवती दुर्गा के कृतित्व को कीर्तन के माध्यम से गुणगान करते हुए संदेश देते हुए कहा कि नवरात्र मे भगवान राम ने रावण का वध किया, इसी उपलक्ष में विजय दशमी मनायी जाती है, जनता को संदेश दिया कि अन्याय, अत्याचार, असत्य पर विजय प्राप्त कर सत्य का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है| 


असामाजिक तत्वों को हतोत्साहित किया जा सकता है| माँ दुर्गा के नौ रूपों का हमारे देश में पूजा अर्चना इसलिए की जाती है कि महिषासुर जैसे राक्षसी प्रवृत्ति के लोग समाज में विषमता फैला अनाचार कर रहे थे, वे सत्य मार्ग पर चलने वाले लोगों से अशिष्ट व्यवहार करते थे, माँ दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर शिष्ट जनों को समानता और संपन्नता प्रदान किया तथा नफरत के वातावरण से मुक्ति दिलायी| आज स्वतंत्र भारत में ही वही स्थिति फैलायी जा रही है, शिष्ट जनों के साथ अहंकार में चूर सरकारें अमानवीय व्यवहार कर रही हैं, जैसे माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया, हमें वोट की ताकत से अन्याय, अत्याचार, शोषण, असमानता का समूल नाश कर समाज में भाईचारा, सद्भाव, प्रेम और सहयोग पैदा करना है, आज विषमता की खाईं बढ़ती जा रही है| 


आजादी के 74 वर्ष बीत गये, हम जातिवाद, धार्मिक पाखंड, भ्रम, अंधविश्वास को समाप्त नहीं कर पाये, बल्कि हमने देश में नफरत और असहिष्णुता का वातावरण बना दिया, जहां गंगा, यमुनी संस्कृति थी, वहाँ हम एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये, हमें पुन: अपने किये पर विचार करना चाहिए और जो गलती हमसे हुई उससे सबक लेते हुए 2022 में इन्हें सत्ता से उखाड़ फेकना चाहिए, डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी उ0प्र0 बेहाल, विकास शून्य है, गाय, गंगा वैश्विक महामारी में प्रदूषित हो गयी, मानवता का इससे ज्यादा मज़ाक कभी नहीं हुआ, जब किसी धार्मिक संस्कार, क्रिया कर्म के बिना लाशों को गंगा, यमुना मे दफन कर दिया गया| आज किसान दस महीने से अधिक समय से सर्दी, गर्मी, वर्षात झेल रहा है, सैकड़ों किसान शहीद हो गये, लेकिन देश की सरकार संवेदन शून्य बनी हुई है, किसानों के लिए संवेदना का एक शब्द भी बोलने में इन्हें साँप सूंघ जाता है|


 हद तो तब हो गयी जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर साजिश रच कर उन्हें गाड़ी से रौंद दिया गया, जिसमे केंद्र सरकार के गृहमंत्री का पुत्र तथा उसके साथी ने इस कृत्य को किया उन्हें अपने देश के लोगों के लिए शर्म, लज्जा नहीं आयी, एक पत्रकार साथी की हत्या हो जाती है| यह प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है, अब आप ही 2022 में इन अमानवीय, असंवेदनशील सरकार को अपने मत के जरिये सत्ता से उखाड़ इनके दंभ, अहंकार को चकनाचूर कर सकते हैं, तभी यहाँ लोकतन्त्र बच पायेगा| कार्यक्रम में उपस्थित अंशु ठाकुर, राम प्यारे यादव, हरिशंकर वर्मा, सरदार अवतार सिंह (काले) अध्यक्ष विधान सभा साहिबाबाद ने भी संबोधित किया|  

  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे स्वामीनाथ यादव, सचिन यादव, पुष्पेंद्र सिंह, शेर बहादुर यादव, महेन्द्र देव, बब्बन शर्मा, रघुराज ओझा, रमन, बिमल साह, राम निवास, मनोज पाण्डेय, बिमल यादव, विनोद पंडित, रंजीत सिंह, संतोष यादव, देवमानि यादव, भोला यादव, छोटे लाल यादव, सोनू कुमार, अवधेश कुमार, कृष्ण पाल, कोमल पाल, जितेंद्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार, गौतम रावल, उमेश यादव, विराट यादव, सुखवीर यादव, बलवीर यादव, कुलदीप धामा, राजू, इकबाल भाई, लालमन यादव, शिव कुमार, असगर अली, रतीपाल, विश्वनाथ राय, शेर बहादुर सिंह, कामता आदि|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ