Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ गाजियाबाद कमेटी के कप्तान बने विनोद सेंगर

गाजियाबाद देश विदेश के स्नातकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया संगठन का गठन

 गाजियाबाद :  अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की जिला गाजियाबाद की कमेटी का गठन हुआ।


 गाजियाबाद के पटेल नगर सेकंड कंप्यूटर वेब कॉलेज में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ जिला गाजियाबाद की जिला कार्यकारणी की बैठक का आयोजन किया गया  जिसमे मुख्य अथिति के रूप में श्री प्रतीक कंसल जी प्रदेश मंत्री श्री महेंद्र सिंह नागर जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष   और  डॉक्टर नीलम कुमारी जी क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे जिन्होंने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर बैठक का  शुभारंभ किया। जिला मंत्री राजवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन की गायत्री मंत्र के साथ ऑपचारिक्ता पूर्ण की।जिला अध्यक्ष  विनोद कुमार सेंगर द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया तथा  राष्ट्रीय स्नातक संघ  के बारे में  सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी गई  और भविष्य में आगे सभी को मिलकर कार्य करना है, उस विषय के बारे में जानकारी दी गई। सभी अथितियो ने भी  कार्य कारिणी के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का  स्वागत करते हुए मार्गदर्शन किया।


संदीप त्यागी रसम ने संगठन के अध्यक्ष विनोद सिंह सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों से गाजी शब्द को देश निकाला हो अभियान के लिए समर्थन मांगते हुए सहयोग करने का निवेदन किया जिस पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए समर्थन किया वह शीघ्र ही इस संबंध में एक पत्र माननीय मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया।


प्रतीक कंसल,प्रदेश मंत्री ने संगठन के स्थापना से लेकर देश विदेश में हुए इसके विस्तार पर प्रकाश डाला जिससे प्रभावित होकर नवयुवकों में ऊर्जा ओर जोश दिखाई दिया।


महेंद्र सिंह नगर,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने स्नातकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही  संगठन की स्थापना की और जिन  नवयुवकों को  शिक्षित होने के बाबजूद भी सही मार्ग दर्शन नहीं मिलता ओर मार्ग से भटक जाते है,ठीक उसी प्रयोजन हेतु संगठन को खड़ा किया गया है। वो दिन दूर नहीं होगा जिस दिन संगठन से विधायक चुनकर सरकार में बैठेंगे।


डॉक्टर नीलम कुमारी,क्षेत्रीय महा मंत्री ने गीत के माध्यम से हुंकार भरी, मातृ शक्ति पर बल दिया।उन्हें स्वामलंबी बनकर अपनी शक्ति को पहचानना होगा।मंच का सफल संचालन राजवीर सिंह ने किया,बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सेंगर ने की। कार्यक्रम के समापन में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जी के नारों से हॉल गूंज उठा।


सभा में श्री विनोद कुमार सेंगर जिला अध्यक्ष सहित सोनू वर्मा मीडिया प्रभारी, महेंद्र दत्त, नवीन गौतम,

संदीप त्यागी रसम, राजवीर सिंह,  नवीन गौतम, शिवम, रवि वाष्णेय, विकास सेंगर, संजय त्यागी, विजय अवस्थी, सुभाष चंद शर्मा, अरूण, दीपक कुमार शर्मा, सुभाष चंद, अमित शर्मा, सुरेन्द्र,  नवनीत, निम्मी, आयुष सेंगर, प्रदीप सोम, शेखर कुमार, रोहन रावत, गजेंद्र भाटी , शनि कुमार , कुसुम ,शशि जादौन ,प्रांजुल जादौन ,

मुख्य रूप से उपस्थित  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ