Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने गाजियाबाद महानगर व जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की,महानगर में नौ मंडलों व जिले में दो की घोषणा रोकी

गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद महानगर व देहात जिले के मंडल अध्यक्षों के साथ ही जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। महानगर में नौ व जिले में दो मंडलों की घोषणा रोक दी गई है। माना जा रहा है कि नामों में विवाद के चलते घोषणा रोकी गई है।


भाजपा ने गुरुवार को मंडल अध्यक्षों की घोषणा शुरू की। सबसे पहले ब्रज प्रदेश के एटा जिला चुनाव प्रभारी अशोक मोंगा ने मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित की। इसके बाद अन्य जिलों में भी घोषणा शुरू कर दी गई। गाजियाबाद जिला महानगर के मंडल अध्यक्षों की सूची देर शाम जारी की गई। गाजियाबाद महानगर के चुनाव अधिकारी एवं एटा से विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड एवं सह चुनाव अधिकारी राखी त्यागी के हस्ताक्षरोें से जारी सूची के अनुसार महानगर क्षेत्र के मुरादनगर मंडल में अध्यक्ष नितिन गोयल व जिला प्रतिनिधि गीता चौधरी, गोविंदपुरम में अध्यक्ष अमित रंजन, जिला प्रतिनिधि मनवीर पंवार, कविनगर में अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, जिला प्रतिनिधि अजय गुप्ता, मुरादनगर देहात अध्यक्ष अमरीश त्यागी, जिला प्रतिनिधि मुकुट लाल, प्रताप विहार में अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला प्रतिनिधि प्रेम चंद पाल, गाजियाबाद शहर मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, जिला प्रतिनिधि राकेश त्यागी को नियुक्त किया गया है।


ट्रांस हिंडन के लाजपतनगर मंडल अध्यक्ष के पद पर मदन राय, जिला प्रतिनिधि नेहा मिश्रा, शालीमार गार्डन मंडल में अध्यक्ष राजन वाल्मीकि, जिला प्रतिनिधि ज्योति चौहान, इंदिरापुरम में अजय शुक्ला अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि कृपा शंकर पर्वत, नंदग्राम में अध्यक्ष पंकज राय, जिला प्रतिनिधि रीतेश त्यागी, खोड़ा मकनपुर मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला प्रतिनिधि शिवनाथ गुप्ता को चुना गया है। गाजियाबाद महानगर में नौ मंडलों राजनगर, गांधीनगर, विजयनगर, क्रासिंग, भौपुरा, अर्थला-मोहननगर, ब्रिज विहार, खोड़ा एवं वसुंधरा मंडलों की घोषणा रोक दी गई है। बताया जाता है कि विवादों के कारण ऐसा किया गया है।


*देहात में नौ मंडलों के अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा*
 जिला चुनाव अधिकारी हरिद्वार दूबे एवं सह चुनाव अधिकारी बिजेन्द्र अग्रवाल के हस्ताक्षरों से गाजियाबाद देहात जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित की गई। जारी सूची के अनुसार जलालाबाद मंडल से राजेंद्र चौधरी अध्यक्ष व शिवनंदन शर्मा जिला प्रतिनिधि नियुक्त किए गये हैं। इसी प्रकार भोजपुर मंडल में नीटू चौधरी अध्यक्ष, मंगत सैन जिला प्रतिनिधि, सीकरी महामाया मंडल में पुनीत कंसल अध्यक्ष, राम कुमार तोमर जिला प्रतिनिधि, मोदीनगर देहात में विपिन त्यागी अध्यक्ष, श्यामवीर जाटव जिला प्रतिनिधि, मोदीनगर शहर में रोहित अग्रवाल को अध्यक्ष व हेमंत पालीवाल को जिला प्रतिनिधि चुना गया है।
लोनी के बलराम नगर मंडल में अध्यक्ष प्रशांत कुमार व जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश तिवारी, राम विहार में अध्यक्ष राहुल बैंसला, जिला प्रतिनिधि सुदेश भारद्वाज, लोनी देहात में अध्यक्ष अशोक त्यागी एवं जिला प्रतिनिधि वीरेंद्र गुर्जर को चुना गया है। संगम विहार में अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैन व जिला प्रतिनिधि अश्वनी कुमार को चुना गया है। जबकि डासना व परशुराम नगर में घोषणा नहीं की गई है। यहां भी विवादों के कारण घोषणा रोकी गई है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ