Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ये याद रहे बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा पन्ना मतदान का झरना: दिनेश गोयल

 गाजियाबाद :लोकसभा के अंतर्गत गोविन्दपुरम मण्डल के बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी के साथ कामकाजी बैठक संपन्न हुई । जिसमे लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला , एमएलसी एवं मण्डल समन्व्यक दिनेश गोयल, मण्डल प्रभारी राजेन्द्र यादव , मण्डल अध्यक्ष अमित रंजन , अरविन्द भारती मुरादनगर विधान सभा चुनाव संयोजक, प्रदीप चौधरी महानगर मीडिया प्रभारी, सविता त्यागी महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ,उपेन्द्र शिशोदिया महामंत्री, संजय कोशिक महामंत्री, त्रिलोक चौधरी पूर्ब किसान मोर्चा अध्यक्ष, मनवीर पवार पूर्व महामंत्री किसान मोर्चा , कौशल शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्षा सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष,पार्षदगण,बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला ने आगामी दो दिन बूथ पर महनत करने के लिए प्रेरित किया सभी को ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का आग्रह किया |
मंडल समन्वयक दिनेश गोयल ने सभी कार्यकर्ताओ द्वारा चुनाव में की जा रही कड़ी मशक्कत की भूरी भूरी प्रशंशा की। उन्होंने कहा बूथ पर निवास करने वाला प्रत्येक कार्यकर्त्ता व नेता मतदान हो जाने तक बूथ का और पन्ना की प्रक्रिया से अनभिज्ञ न हो। क्योंकि बूथ जीता चुनाव जीता। मेरा पन्ना मतदान का झरना। मंडल अध्यक्ष अमित रंजन ने सभी का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ