Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व प्रदेश सचिव राम निवास गुप्ता को भाजपा नेता नीरज सिंह ने माला पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया

Ghaziabad : भाजपा परिवार का कुनबा लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है या यूं कहें अन्य दलों के कार्यकर्त्ता अपने दल में घुटन महसूस कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। ऐसा ही नजारा मेरठ रोड स्थित समरकूल के कार्यालय पर यूथ आइकॉन नीरज सिंह के कार्यक्रम में पहुंचने पर सपा के प्रदेश नेता रहे कार्यकर्त्ता ने साथियों संग भाजपा में शामिल होकर सपा को झटका दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा भाजपा में शामिल किए जाने पर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राम निवास गुप्ता को भाजपा नेता नीरज सिंह ने माला पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।
भाजपा में शामिल होने पर  रामनिवास गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार की सर्व कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर हमने भाजपा की जॉइनिंग की है। इस अवसर पर पूर्व महापौर आशा शर्मा,महामंत्री गोपाल अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,उपध्यक्ष चमन चौहान, पवन गोयल, राजेश त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ