Hot Posts

6/recent/ticker-posts

किआन फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. शालिनी अगम को "महादेवी वर्मा सम्मान" और डॉ. हरविंदर मांकड़ को सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' सम्मान से नवाजा गया

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रू मीडिया समूह के तत्वावधान में महादेवी वर्मा सम्मान- 2024 और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान -2024 का आयोजन दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. कविता मल्होत्रा ने की, मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. अर्चना गर्ग रही, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार एवं एंकर डॉ. शालिनी अगम, साहित्यकार डॉ. गीतम सिंह, डॉ. संजीव चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार के.डी. पाठक रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन ट्रू मीडिया पत्रिका के संपादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति रहे। इस अवसर पर कियान फाउंडेशन के संस्थापक श्री अशोक गुप्ता, साहित्यकार रिंकल शर्मा, डॉ. हरविंदर मांकड़, सरिता भाटिया, डॉ. ज्योत्सना सिंह, सुभाष आमीन, प्राची कौसल, बबली सिन्हा, डॉ. पुष्पा जोशी, साहित्यकार डॉ. वीणा मित्तल, डॉ. सूक्ष्मलता महाजन, साहित्यकार डॉ. गीतांजलि अरोड़ा गीत के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे। मंच संचालिका डॉ. ईलाश्री जायसवाल ने बड़े ही मनमोहक अंदाज में मंच का संचालन किया।
   इस अवसर पर दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा, नोएडा, लखनऊ, कासगंज, बिहार, जयपुर से आए साहित्यकार, गज़लकार, गीतकार, साहित्य जगत के महानुभावो को महादेवी वर्मा सम्मान और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई, इस मौके पर कवि नीरज ने अपने मुख से शंखनाद किया। उसके बाद वात्सल्य समूह के बच्चों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई और जैसे की पूरा विश्व जानता है कि अयोध्या में श्री रामलला विराजित हुए हैं, इस मौके पर कवयित्री सुश्री नेहा शर्मा द्वारा श्री राम पर एक गीत प्रस्तुत किया गया। उसके बाद अतिथियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो, महादेवी वर्मा सम्मान एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान, पगड़ी और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। 
         मंचासीन अतिथियों ने सम्मान समारोह, पुस्तक लोकार्पण एवं भव्य आयोजन की भूरि- भूरि प्रशंसा की और कहा कि ट्रू मीडिया द्वारा इस तरह किये जा रहे सम्मान समारोह से साहित्यकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है ताकि वह साहित्य के संवर्धन में और अधिक चेतना जगा सके और कहा कि ट्रू मीडिया द्वारा किये जा रहे साहित्य अनुष्ठानो में साहित्यकारों, नवांकुरो और साहित्य प्रेमियों बढ़ चड़कर जुड़ना चाहिए। ट्रू मीडिया के संपादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने ट्रू मीडिया के कार्य कौशल, ट्रू मीडिया विशेषांक, ट्रू मीडिया ओपन माइक, ट्रू मीडिया डिवाइन, ट्रू मीडिया चैनल, ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसे सुनकर सभागार में बैठे सैकड़ो लोगों ने तालियां बजाकर ट्रू मीडिया के संपादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति का अद्भुत स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. गीतम सिंह द्वारा रचित पुस्तक 'चक्रवात विभीषिका' (खंड काव्य), डॉ संजीव चौधरी द्वारा रचित पंचाट- एक नई काव्य विधा और ट्रू मीडिया पत्रिका का लोकार्पण हुआ।इन तीनों पुस्तकों के विषय में डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान कनाडा निवासी वरिष्ट साहित्यकार प्रो. सरन घई द्वारा रचित ट्रू मीडिया समूह और डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति के व्यक्तित्व- कृतित्व पर एक गीत की प्रस्तुति भी की गई।जिसको सुश्री पूजा श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। यह सुनकर पूरा सभागार प्रफुल्लित हो गया और तालियां बजती रही। कार्यक्रम के अंत में ट्रू मीडिया के संपादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी आए हुए अतिथियों, आंगतुको, साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ