Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीएम मोदी के आह्वान पर मंदिरों में शुरू हुई साफ सफाई, सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने लगाई झाड़ू

Ghaziabad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गाजियाबाद स्थित प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर एवम दिल्ली गेट स्थित प्राचीन देवी मंदिर में गाजियाबाद से राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने दोनो की प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना करने के पश्चात साफ सफाई अभियान शुरू किया। सांसद के साथ में बड़ी संख्या में साधु संतों और मंदिर के कर्मचारियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया एवम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी अभियान में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गाजियाबाद में भी मंदिरों में साफ सफाई अभियान शुरू हो गया है। देश भर के मंदिरों में इस अभियान के चलते खुद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, देश भर के सांसद, विधायकगण, मंत्रीगण, भाजपा नेता, कार्यकर्ता इस अभियान में लग गए है। 
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा साफ-सफाई का कार्य हो रहा है। देशभर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर मंत्रियों और नेताओं द्वारा सफाई की जाएगी। पीएम मोदी ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत पंचवटी से की थी, जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान सबसे लंबे समय तक रहे थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के पुजारी श्री महेंद्र, मंदिर के कर्मचारी, स्थानीय मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, भारतीय खाद्य निगम सदस्य एवम सांसद मीडिया प्रभारी राहुल गोयल, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र हितकारी, नितिन शर्मा, योगेश शर्मा, सुबोध त्यागी, अभिषेक भाटी एवम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ