Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद के प्रभारी के रूप आये विवेक सिंह गुर्जर का किया गया सम्मान

आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित


ग़ाज़ियाबाद : विधानसभा की चुनावो में जुटी जिला आम आदमी पार्टी की एक समीक्षा बैठक करहेड़ा में आयोजित की गई। 


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने की तथा संचालन पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया। 


बैठक में पूर्व प्रभारी विकास शर्मा प्रत्याषी बुलन्दशहर विधानसभा का सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्री शर्मा ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में सभी पदाधिकारियों के सहयोग का धन्यवाद किया।


मुख्य अतिथि विवेक सिंह गुर्जर ने समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। अपनी पूर्व की विधानसभाओ के अनुभव को साझा किया विवेक सिंह ने कहा कि आपसी टीम में समन्वय जरूरी है। समस्त प्रकोष्ठ पूरी तमन्यता से चुनाव में जुड़ जाए समस्तप्रकोष्ठ व टीमों का मूल्यांकन कर जिला सचिव रिपोर्ट आगे देंगी। जिलाध्यक्ष जिले की समस्त इकाइयों को समन्वय के साथ चलेंगे तथा टीम का बी नैतिक दायित्व है कि वो अपने जिलाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में कार्य करे। कही किसी कार्य मे कोई बाधा आती है तो मुझ से सीधा संवाद स्थापित कर सकते है। अनुशासन हीनता बिल्कुल स्वीकार नही होगी ।

मोदीनगर विधानसभा के लिए सम्भावित प्रत्याशी के रूप में हरेन्द्र शर्मा के नाम की घोषणा भी विवेक सिंह गुर्जर ने की।

बैठक में उपस्थित,किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्य्क्ष महेश त्यागी,प्रदेश सचिव सुशील निर्वाण, प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव, दिलशाद अहमद, जिला महासचिव सुजाता शर्मा,जिलामीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी, जिला संघटन अभिषेक सीकरी,वरिश्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भावना बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कल्पना वर्मा,सुनीता राज,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ललित चौधरी, संजय यादव,विधानसभा अध्यक्ष देव वर्मा,हरमीत कौरअध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,ज्योतिचार्य दीपक वर्मा सहित सैकडों कार्यकर्ता मोजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ