Hot Posts

6/recent/ticker-posts

100 करोड़ की लागत से होगा ‘अल्लाह’ मस्जिद का निर्माण: मौ.अली

सहारनपुर। दि इस्लामिक फाउन्डेशन, सहारनपुर इण्डिया ट्रस्ट के तत्वावधान में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष मौ.अली एड.ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट ने लगभग एक वर्ष पूर्व विश्व का आठवा अजूबा कांच की मस्जिद ‘अल्लाह’बनाने का निर्णय लिया था, जिसमें सौ करोड़ से अधिक का व्यय होना था। उन्होने बताया कि इस मस्जिद में एक लाख से अधिक लोगों के नमाज़ पढ़ने की क्षमता होगी। मगर कोविड-19 में लॉकडाउन के कारण कांच की मस्जिद अल्लाह के निर्माण में विलम्ब हो गया है। उन्होंने बताया कि शिवालिक पर्वतों की सुंदर व आकर्षण मनमोहक वादियों में 800 बीघा जमीन का चयन हो गया है। दुनिया के आठवें अजूबे कांच की मस्जिद के साथ ही मानवता की सेवा के लिए शिक्षित बेरोजगारों के लिए उच्च श्रेणी के कोचिंग सेंटर व अशिक्षित फनकारों, दस्तकारों व हुनरमन्द लोगों को टेक्नीकल कोचिंग देकर उनके द्वारा उत्पादित सामान का सीधा निर्यात कराये जाने की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। ट्रस्ट के सचिव अब्दुल सलाम सहारनपुरी व कोषाध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन ने कहा कि प्रोजेक्ट बड़ा है, 2025 तक मस्जिद निर्माण का लक्ष्य है। बाकी प्रोजेक्ट 2030 तक पूर्ण होने का अनुमान है। नकद चंदा किसी से नहीं लिया जायेगा। डिजीटल प्रणाली से लेन-देन होगा। पत्रकार वार्ता में आमिर अंसारी, हाजी अख्तर, नौशाद अंसारी, राशिद सिद्दिकी, अरशद जमाल, अली अहमद, अल्तमश राणा, हाजी इरशाद, गयूर इदरीशी, आसिफ अंसारी, हाजी तौकीर अहमद, अरशद जमाल, नूर हसन, सरफराज खान, औरंगजेब, नूर मौहम्मद आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ