Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रुकने का नाम नही ले रहा अशोक विहार में अवैध गद्दे बनाने का अवैध कारोबार

 गाजियाबाद, लोनी। देखिए ब्रांडेड कंपनी नीलकमल, डंल्लाप, डॉ. ऑर्थो, सेल्लो,बॉम्बे आदि नाम से कैसे भोलीभाली जनता को बैड के नक़ली गद्दे बेचे जा रहे है। इनकी अवैध फॉक्ट्रियां "लोनी कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी" में खुलेआम चलाई जा रही है। सूत्रों अनुसार ज्ञात हुआ है कि इन अवैध गद्दों की फैक्ट्री मालिकों को "पुलिस के मुखबरों" समेत क्षेत्र के "नेताओं" की शह मिली हुई है। तभी इन पर सख्त कार्रवाई नही की जा रही है, पुलिस मात्र खानापूर्ति कर इस मामले में इतिश्री कर लेती है। कंपनी के गद्दे बता थर्माकोल के नक़ली गद्दे इन फैक्ट्रियों में खुलेआम बनाएं जा रहे है, जनपद गाजियाबाद के लोनी कोतवाली अंर्तगत अशोक विहार पुलिस चौकी क्षेत्र में ये अवैध कार्य धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। बताया गया है कि कुछ फैक्ट्री मालिकों पर कई संगीन मुकदमें दर्ज है, जोकि जेल भी जा चुके है। इन्होंने अपनी फैक्ट्रियों में बिन पहचान लोगो को शरण दे रखी है। जोकि दिल्ली एनसीआर में ये नक़ली गद्दे सप्लाई करते है, और जनता के साथ धोखधड़ी करते है। इन फैक्ट्रियों में जो भी लोग कार्य करते है उनकी कोई वेरिफिकेशन नही कराई गई है। जिनका पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड मौजूद नही है। इन फैक्ट्रियों में पहले कई बार भयंकर आग लग चुकी है, क्योंकि इनमें भारी मात्रा में थर्माकोल गद्दे भरे रहते है। इन अवैध फैक्ट्रियों में कभी भी बड़ा हादसा घट सकता है, जिसकी वजह से जनमानस को भारी नुकसान पहुंच सकता है। जिसकी सीधी ज़िम्मेदारी शासनिक - प्रशानिक अधिकारियों की होगी, क्योंकि इस मामले को पहले भी अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी इन पर आज तक कार्रवाई नही की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ