Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की धुरी बनेगा शिक्षक: अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ

Ghaziabad :- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ – दिल्ली प्रदेश द्वारा 15–16 मई 2025 को श्री माधव सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र, समालखा (हरियाणा) में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग वैचारिक गहराई, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और प्रेरक संवादों से परिपूर्ण रहा।
राजेश ( सह प्रांत कार्यवाह दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं महेन्द्र कपूर (अखिल भारतीय संगठन मंत्री) ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संगठन की वैचारिक शक्ति, समर्पण भाव और "सुमंत्रिते, सुविक्रांते, सुकृते, सुविचारिते" जैसे सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। प्रो. गीता भट्ट (अखिल भारतीय महामंत्री) ने "तन-मन-जीवन समर्पण" की अवधारणा रखते हुए भारतीय शिक्षा की सांस्कृतिक आत्मा, पर्यावरण चेतना और संगठन के पारिवारिक स्वरूप को स्पष्ट किया। पवन कुमार (उत्तर क्षेत्र प्रमुख) ने वार्षिक योजना पर संवाद किया, जबकि डॉ. अजय कुमार सिंह (प्रदेश महामंत्री) ने पंच परिवर्तन और सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन में शिक्षक समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। विचारशील सत्रों में संगठन विस्तार, सदस्यता, टोली निर्माण, महिला सहभागिता, प्रवास रणनीति और संगठन की विकास यात्रा पर संवाद हुआ। महेन्द्र कपूर ने “मेरा विद्यालय - मेरा तीर्थ” का आह्वान करते हुए शिक्षकों से शिक्षा को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण बनाने की अपील की। 
      राजेश कुमार पालीवाल (अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश) ने सेवा नियमों पर विशेष सत्र लेते हुए शिक्षकों को उनके अधिकारों और दायित्वों से परिचित कराया। करीब 100 कार्यकर्ताओं की सहभागिता से यह वर्ग संगठन की वैचारिक चेतना, आत्मीयता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ