Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Sahibabad : 26 जनवरी 2022 को राजेन्द्र नगर, 4 ब्लाक सुधार समिति द्वारा “गणतन्त्र दिवस समारोह” का आयोजन किया गया, पार्षद नगर निगम हेमलता शर्मा ने ध्वजारोहण किया, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राम दुलार यादव संस्थापक/अध्यक्ष लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट शामिल रहे, अध्यक्षता प्रकाश चन्द मेहर ने किया, फूलमती यादव ने जरूरतमंद, समाज के कमजोर वर्गों में कम्बल वितरित किया, 


बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर पार्क में शामिल सभी कालोनी वासियों को आत्म विभोर कर दिया, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों को स्मरण कर गगन भेदी नारे लगाये गये| गणतंत्र दिवस समारोह में मयंक विश्नोई जो सोफिया में शहीद हो गये थे उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रख स्मरण कर उनकी वीरता को सलाम किया गया| 


     डा0 अम्बेदकर पार्क 1, लाजपत नगर साहिबाबाद, शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पार्क में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ| कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 अम्बेदकर जन कल्याण परिषद् उ0प्र0 के अध्यक्ष लक्ष्मन प्रसाद ने किया, सर्वहारा विकास समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र चंदेल, समाज सेवी एस0 पी0 छिब्बर ने ध्वजारोहण किया| महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दू राय देश प्रेम से भरा गीत प्रस्तुत किया|


    गणतन्त्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव ने समारोह में शामिल सभी विद्वानों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि आप सभी हर्षोल्लास से समारोह में शामिल हुए मै आपका अभिनन्दन करता हूँ, 


भारत का संविधान जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ 72 वर्ष की यात्रा पूरी कर ली आज हम 73वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है, देश ने बहुत ही तरक्की भी की लेकिन आज भी हम उन शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत नहीं बना पाये, आजादी के 75 वर्ष बाद भी यहाँ गरीबी और विषमता है, जातिवाद और धार्मिक पाखण्ड ने देश की जनता को मानसिक गुलाम बना दिया है, हम शोषण, अन्याय, अत्याचार, अनाचार के शिकार है, नफ़रत, असहिष्णुता देश की “अनेकता में एकता” में बाधा बनी है, महात्मा गाँधी ने कहा था कि भारत तो अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त तो हो गया, लेकिन देश की जनता गरीब और अशिक्षित है, हमारे देश का नेतृत्व करने वाले भी उन्ही की तरह जनता का शोषण करें यह खतरा उन्होंने व्यक्त किया था, आज भी देश में शोषण, विषमता, गैर बराबरी, सामाजिक असमानता भयंकर रूप धारण किये हुए है,भारत के संसाधनों पर एक प्रतिशत लोगों का कब्ज़ा हो गया, 60% लोग 13% संसाधनों पर गुजर-बसर कर रहे है, गरीब-अमीर की खाईं विकराल रूप ले रही है, डा0 अम्बेदकर ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के सभी संविधानों में श्रेष्ठ है, लेकिन यदि इसे संचालित करने वालों की नीयत में खोट होगी, तो संविधान एक किताब ही रह जायेगा| 


आज हमें संविधान की रक्षा के लिए जागरूक होना चाहिए, तभी हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते है, और कानून के समक्ष सभी बराबर है, बाबा साहेब के सपनों का भारत बना पायेंगें, संवैधानिक संस्थाओं को 72 वर्ष में ही कमजोर करने की साजिश लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है| 

     समारोह में शामिल रहे: ओम पाल सिंह, राज कुमार जिंदल, कबीर, नितिन कुमार, किरन, पद्मिनी ने गीत सुनाया, संजू शर्मा, शबाना, रेनूपुरी, शशि कश्यप, सुधा ठाकुर, इशरत, मीना यादव, गोमती राजपूत, कमला देवी, सरिता देवी, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, संजय चंदेल, राजेन्द्र, भगवाने, रमेश गौतम, राज कुमार, रमेश भारती, अनिल मास्टर, पाती राम पंकज, ब्रह्म प्रकाश, जगन्नाथ, एस0एन0 जायसवाल, विक्की ठाकुर, अवधेश यादव, गुड्डू यादव, दयाल शर्मा, मुनीव राम यादव, मो0 सलाम, धर्मवती, अनीता सिंह, राकेश गोस्वामी, अमर नाथ, कपिल जांगिड, अमर बहादुर, सुभाष यादव, पुलुस राय, आशीष यादव, विजय मिश्र, फूल हसन, राम आसरे पटेल, अरुण कुमार पटेल, रवि, उदय प्रताप, हरिकृष्ण आदि|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ