Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नोएडा के सेक्टर 94 में बन रहा दिल्ली-एनसीआर का सबसे ऊंचा टावर

7.5 करोड़ रुपए होगी स्काई विला की कमाई -


यदि आप लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन हैं तो रियल एस्टेट ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टर्स क्लीनिक (आईसी) आपके लिएदेश के दूसरे सबसे ऊंचे टावर सुपरनोवा टावरमें स्काई विला खरीदने का मौका लेकर आया है। नोएडा में स्थित देश के दूसरे सबसे ऊंचे टावर में स्काई विला खरीदने के लिए आप आईसी के जरिए बुकिंग करा सकते हैं। नाेएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक के इस सुपरनोवा टावर को भारत को बुर्ज खलीफा भी कहा जाता है। दुबई का वास्तविक बुर्ज खलीफा टावर दुनिया का सबसे ऊंचा टावर है, जो 829.8 मीटर ऊंचा है।
नोएडा के सुपरनोवा टावर में हैं स्काई विला
सुपरनोवा टावर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्काई विला परियोजना की जानकारी देते हुए इन्वेस्टर्स क्लीनिक के संस्थापक हनी कात्याल ने बताया कि ग्राहकों को सुपर लग्जरी लाइफ का अहसास दिलाने के लिए गगनचुंबी इमारत में स्काई विला की परियोजना शुरू की गई है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना का कर सकेंगे दर्शन
उन्होंने कहा कि ये गगनचुंबी विला 4,800 वर्ग फुट से 8,000 वर्गफुट के हैं। इनमें सिंप्लैक्स और डुप्लैक्स विकल्प हैं। यह 80 मंजिला टावर होगा और विला की शुरुआत 59वीं मंजिल से होगी। इस टावर से पूरे शहर, यमुना और ग्रेटर नोएडा का अवलोकन किया जा सकेगा। विला की कीमत साढ़े सात करोड़ रुपए से शुरू होगी। इस परियोजना में खरीदार को अतिरिक्त कीमत चुकाकर अरमानी से आंतरिक सज्जा करवाने का विकल्प भी होगा।
दिल्ली-एनसीआर मेंसबसे ऊंचा टावर है सुपरनोवा
नोएडा के सेक्टर 94 में बनाया जा रहा सुपरनोवा दिल्ली कासबसे ऊंचा टावर है। इस टावर का निर्माण रियल एस्टेट डवलपर सुपरटेक की ओर से किया जा रहा है। इसकी उंचाई 300 मीटर है। इस टावर में व्यावसायिक और आवासीय दोनों तरह के परिसर बनाए जा रहे हैं। सुपरनोवा में अभी तक कई नामी गिरामी हस्तियां अपने लिए आवास खरीद चुकीं हैं। इस टावर में कुल 80 मंजिल बनाई जा रही हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ