Hot Posts

6/recent/ticker-posts

10 लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे अतुल गर्ग: ईश्वर मावी

Ghaziabad : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के प्रथम बार लोनी आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
परशुराम नगर मंडल में आयोजित स्वागत सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि भाजपा द्वारा पहली बार स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाने से पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता में जबरदस्त उत्साह है इसलिए अबकी बार गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता भाजपा प्रत्याशी को 10 लाख वोटों से चुनाव जिताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजेगी भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि अतुल गर्ग के सांसद बनने से लोनी का चहुंमुखी विकास होगा।
इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी अतुल गर्ग, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जांगड़ा और राहुल बैसला आदि ने भी स्वागत सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम के आयोजक व मंडल अध्यक्ष मांगेराम मावी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ