Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रज्ञा कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम

Ghazibad:  हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रज्ञा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया| इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने अपने- अपने विचार प्रस्तुत किए | हरियाणा से संबंधित तथ्यों के बारे में जानकारी दी | अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताया| हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि ‘हरा - भरा हरियाणा जित दूध- दही का खाना ..’ यह है हमारा हरियाणा | 
इस अवसर पर बच्चों ने हरियाणवी नृत्य, गीत, चुटकुले और कविताएं प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया | जैसा की सर्वविदित है हरियाणा प्रदेश 1 नवंबर 1966 को संयुक्त प्रांत पंजाब से अलग हुआ था तब से अब तक प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है | इस अवसर पर छात्रों ने भिन्न-भिन्न प्रकार से अपनी प्रस्तुति दी जिनमें सीमा ने ‘हरियाणवी रामलीला’, नेहा ने ‘चुटकुले’, सरिता ने ‘लोकगीत’, रितु ने ‘पलटन’ नृत्य, अनु ने ‘कौन सा सेंट तने मारा’, प्रेरणा ने ‘मेरा चुंदरड मंगा मंगा दे हो’ पर नृत्य करें सबको आश्चर्यचकित कर दिया | वही शिखा, कोमल ने अपनी कविता सुना सबका मन मोह लिया | सीमा और तूने मिश्रित नृत्य ‘हाय रे गाड़ी चल पड़ी’ कर अपने नृत्य कला का प्रदर्शन किया | कार्यक्रम में टीचर्स ने भी अपनी - अपनी तरह से बच्चों को हरियाणा के बारे में अवगत कराया | अंत में प्राचार्य महोदय डॉ डी.के. झा ने बच्चों को इस कार्यक्रम को इतना मनोरंजक बनाने के लिए धन्यवाद दिया और बच्चों को इस तरह से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ