Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुज़फ़्फ़रनगर में बोले भाजपा नेता राहुल प्रधान- मोदी का मुरीद हो चुका है मुसलमान

Ghaziabad : भाजपा किसान मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: राहुल प्रधान बृहस्पतिवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तंज कसा।  

श्री प्रधान ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में मुसलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद हो चुका है। इसके चलते कुछ अलगाववादी लोग और कुछ राजनीतिक पार्टी के नेता माहौल खराब कर रहे हैं। देश का माहौल खराब करने के लिए उन लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से नुपुर शर्मा के बयान को उछाला है।
राहुल प्रधान को मुज़फ़्फ़रनगर के मोहल्ला स्थित डॉक्टर सुमित प्रधान के आवास पर निजी कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की स्थिति खिसयानी बिल्ली खंबा नोंचे जैसी हो गई है। वह सरकार बनाने तथा खुद को मुख्यमंत्री बनाने के सपने संजो रहे थे, लेकिन परिणाम आने पर धड़ाम से नीचे आ गिरे। उनकी हालत तब और खराब हो गई जब वह आजमगढ़ और रामपुर भी हार गए। 
2024 में यूपी की सभी सीटें जीतने का दावा  
श्री प्रधान ने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा में भाजपा प्रदेश सभी 80 सीटें जीतेगी। अबकी बार भी भाजपा के खाते में जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना अच्छी योजना है। युवाओं में बहुत जोश है। युवा यह कहने लगे हैं कि भारत की सेवा के लिए चार साल क्या उन्हें एक दिन के लिए भी यदि सेना की वर्दी मिलती है, तो वह खुशी-खुशी सेना में भर्ती होंगे। कुछ लोग अलगाववाद की प्रेरणा से प्रेरित होकर इसका विरोध कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ