Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्र और धर्म बचाने के लिए भाजपा को देश व प्रदेश की कमान जरूरी- अजीत पाल त्यागी

 मुरादनगर विधानसभा में अजीत पाल त्यागी को मिल रहा हर बिरादरी और वर्ग का समर्थन




गाजियाबाद। मुरादनगर से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को जनसंपर्क अभियान में हर वर्ग और हर बिरादरी का समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बसंत पंचमी के दिन अजीत पाल त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। सबसे पहले उन्होंने राज नगर सेक्टर एक स्थित डॉक्टर हरपाल सिंह के आवास पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले एक कार्यक्रम में भाग लिया। जहां उन्हें भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ। इस मौके पर विनीत शर्मा व अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर अजीत पाल त्यागी ने कहा कि हमें राष्ट्र और धर्म बचाने के लिए देश व प्रदेश की कमान भाजपा को सौंपनी होगी। 


रईसपुर और गुलधर में अजीत पाल त्यागी को अपार जनसमर्थन मिला। इस मौके पर पूर्व पार्षद हरीश चौधरी, राहुल चौधरी, सुधीर चौधरी,जय सिंह, धीरज शर्मा अरुण खुटेल, अर्जुन चौधरी मौजूद रहे। इसके अलावा जागृति विहार सेक्टर 23, डी ब्लॉक इंडस्ट्रियल एरिया लोहिया नगर लाल क्वार्टर, ग्राम मोरटा, शिव मंदिर गुलधर, कमला नेहरू नगर, गुलमोहर टावर चिरंजीव विहार, ग्राम बम्हैटा, कृष्णा विहार लाल कुआं में जनसंपर्क किया और चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जनसंपर्क के दौरान कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने कहा कि पिछले 5 सालों में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गांवों और शहरों की सूरत बदलने का काम किया है। जहां पहले गड्ढों में सड़क होती थी, अब गड्ढा मुक्त सड़कें नजर आती हैं। गांव की कनेक्टिविटी शहर से इतनी सरल कर दी गई है कि अब लोगों को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होती। जबकि पिछली सरकारों में विकास के लिए जो पैसा आता था, उसे अधिकारी और नेता आपस में बंदरबांट कर लिया करते थे। लेकिन भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और विकास की बयार आई है। जनसंपर्क राजकुमार त्यागी, विनय त्यागी, राजीव त्यागी, नीटू त्यागी, अमित त्यागी, मनीष त्यागी, प्रवीण चौधरी, संदीप त्यागी, उमेश चौधरी, दीपक, मिंदर यादव, सीमा यादव, हेमलता चौधरी, विक्रांत त्यागी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ