Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हिन्दी लेखिका संघ के वार्षिक सम्मान और पुरस्कारो की हुई घोषणा जिसमें कवयित्री रश्मि शाक्य भी होगीं पुरस्कृत

 दिल्ली : हिन्दी लेखिका संघ के वर्ष 2021-22 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा हो गयी है। संघ की अध्यक्ष अनीता सक्सेना ने कल देर रात इस वर्ष सम्मानित होने वाली महिला साहित्यकारों की सूची जारी कर दी। इसमें देश भर से 25 से अधिक लेखिकाएं सम्मानित और पुरस्कृत की जाएंगी। सम्मान समारोह 6 मार्च को हिन्दी भवन, भोपाल में सम्पन्न होगा।


उक्त जानकारी साहित्यक एंव सामाजिक संस्था चेतना के महामंत्री गौरव विवेक ने प्रेस को जारी ब्यान मंे बताया कि संस्था की सरंक्षक व गाजीपुर की कवयित्री रश्मि शाक्य को उनकी पुस्तक हमसे कोई वचन न मांगो, मुक्तक विधा में सुशीला जिनेश स्मृति पुरस्कार, प्रदान किया जाएगा। रश्मि शाक्य की अब तक चार किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर का सम्मान हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा साहित्य गौरव सम्मान, भारतीय सिने कर्मचारी संघ द्वारा इंस्पायरिंग वीमेन अवार्ड, तुलसी शोध संस्थान लखनऊ द्वारा सन्त तुलसी सम्मान, विपुलम विदुषी सम्मान जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम में कुसुम कुमारी जैन वरिष्ठता सम्मान, माया अग्रवाल, डॉ. फीरोजा मुजफ्फर सेवा सम्मान, डॉ. साधना शुक्ला को एवं डॉ. सुशीला कपूर हिंदी सेवी सम्मान, श्रीमती मनोरमा पंत, श्रीमती शोभा शर्मा कर्मठता सम्मान डॉ. साधना गंगराड़े को प्रदान किया जाएगा। संस्था की सरंक्षक रश्मि शाक्य को सम्मान मिलने पर डा0 अंजना कुमार, योगेन्द्र सुन्दरीयाल, पल्लवी त्रिपाठी, आदेश चैहान, डा0 दिवाकर, बलराज मलिक, गौरव विवेक, रितेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ