Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ विद्यार्थियों का संघ परिचय वर्ग का आयोजन हुआ

 गाजियाबाद : वैशाली महानगर में विद्यार्थी कार्यकर्ताओं का संघ परिचय हुआ। समाज के ऐसे सभी बंधु जो संघ से जुड़ना चाहते हैं और जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया हुआ होता है और जो नए कार्यकर्ता होते हैं ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को संघ की प्रारंभिक जानकारी और संघ ठीक प्रकार से समझ पाए इसलिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता संघ परिचय वर्ग के नाम से कार्यक्रम करते हैं। इसी निमित वैशाली महानगर का संघ परिचय वर्ग हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी का कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में एकत्रीकरण हुआ वहां संघ की शाखा लगी सभी ने उस में भाग लिया 1 घंटे की शाखा में सभी ने विभिन्न प्रकार के खेल और व्यायाम का आनंद लिया इसके पश्चात आए हुए सभी कार्यकर्ता दूसरे सत्र के लिए प्रांगण के ऑडिटोरियम में एकत्रित हुए यह दूसरा सत्र जिज्ञासा समाधान का था। 


इस सत्र में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं ने संघ के बारे में अनेक प्रश्न किए इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान पदम जी क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख जी ने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। संघ के बारे में प्रारंभिक सभी जानकारियां आए हुए सभी नए कार्यकर्ताओं को बतायीं। उन्होंने संघ कब प्रारंभ हुआ, संघ में किस प्रकार से कार्यक्रम होता है,संघ कितने प्रकार के समाज में गतिविधियों के साथ कार्य करता है,संघ से समाज की अपेक्षाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि संघ को ठीक प्रकार से समझना है तो नियमित रूप से संघ की शाखाओं में आए संघ की शाखा से दूर रहकर हम संघ को नहीं समझ सकते है। 


आए हुए कार्यकर्ता अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करके और श्रीमान पदम जी का बौद्धिक सुनकर बहुत प्रभावित हुए। कार्यक्रम की कुल संख्या 754 थी। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से जलपान ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेद पाल जी सह प्रांत संपर्क प्रमुख, माननीय मक्खन लाल जी महानगर संघचालक, प्रमोद जी महानगर सायं प्रचारक एवं महानगर विद्यार्थी प्रमुख श्रीमान तुषार जी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ