Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मौत‚ दिवाली पर पटाखे जलाते वक्त झुलसी थी मासूम

दिल्ली एनसीआर में पटाखा बैन, प्रयागराज मे पटाखों की आग में झुलसी सांसद की पोती हुई दर्दनाक मौत


दिल्ली : दिपावली की रात पटाखे जलाते वक़्त बुरी तरह झुलसी प्रयागराज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती कीया की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दिपावली की रात पटाखे से झुलसने के बाद कीया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।


सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिपावली के दिन सांसद की बहू रिचा अपनी बेटी कीया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। दीपावली की रात घर की छत पर बहुत सारे बच्चे खेल रहे थे।


इस दौरान किसी ने पटाखा जलाया जिससे कीया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी थी। कीया सांसद की इकलौती पोती थी। मालूम हो कि अभी कुछ ही दिन पहले रीता बहुगुणा जोशी की बहू रिचा के साथ पोती कीया कोरोना पॉजीटिव पाई गई थीं। तीनों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था। 15 सितंबर को वह आईसीयू से बाहर आई थीं और अस्पताल में ही अपने पति का जन्मदिन मनाया था। 21 सितंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उसके बाद दिल्ली आवास में क्वारंटीन रहीं। ठीक होने के बाद प्रयागराज दीपावली मनाने आई थीं कि इतना बड़ा हादसा हो गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ