Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गिरिराज सिंह का ट्वीट- सुशील मोदी जी 'पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता'

दिल्ली : गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि सुशील मोदी जी पद से काई छोटा बड़ा नहीं होता है। आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे।


Bihar Elections Result 2020: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की कवायद चल रही हैं। जिसके चलते बिहार में सियासी हलचलें तेज हैं। वहीं आज पटना में भाजपा व एनडीए के नेताओं की नई सरकार के गठन को लेकर अहम बैठकें हुईं। जहां बिहार के नये डिप्टी सीएम को लेकर काई निर्णय नहीं लिया गया। जिसके बाद से ही चर्चायें है कि इस बार बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा।


 


दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह का ट्वीट सामने आया है। जिससे प्रतित होता है कि इस बार भाजपा नेता सुशील मोदी से बिहार के डिप्टी सीएम का पद छीनने वाला है। गिरिराज सिंह ने आज अपने ट्वीट में लिखा कि सुशील मोदी जी आप नेता हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था। आगे गिरिराज सिंह ने लिखा सुशील मोदी जी आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे, पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह का ट्वीट सुशील मोदी द्वारा एक निराशाजनक ट्वीट किये जाने के बाद आया है।


 


Also Read - बिहार के डिप्टी सीएम होंगे तारकिशोर प्रसाद, सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में मिलेगी जगह


 


 


इससे पहले सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि भाजपा एवं संघ परिवार ने उन्हें 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। वहीं सुशील मोदी ने लिखा कि आगे भी जो ज़िम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।


 


 


 


सर्वसमाज को लेकर चलेंगे तारकिशोर: गिरिराज सिंह


 


भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने अन्य ट्वीट के जरिये बिहार भाजपा में नई जिम्मेदारी पाने वाले तारकिशोर प्रसाद को शभकामनायें दी। गिरिराज सिंह ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि तार किशोर आप आज विधानमंडल दल के नेता सर्वसम्मति से चुने गए हैं। आप सर्वसमाज को लेकर चलेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। महादेव आपको सफलता दे।


 


देवेंद्र फडणवीस ने तारकिशोर व रेणु देवी को दी शुभकामनायें


 


महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एवं बिहार भाजपा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट के माध्यम से नई जिम्मेदारी मिलने वाले सदस्यों को बधाइयां दी हैं। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि तारकिशोर प्रसाद भाजपा विधायक दल के नेता तथा एनडीए के उपनेता होंगे। श्रीमती रेणु देवी इनका भाजपा विधायक दल के उपनेता के रूप में चयन हुआ। इन दोनों का भी अभिनंदन और ढेर सारी शुभकामनाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ