Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पलायन रोकने के लिए विधायक ने बनाया आश्रय गृह

प्रवासी कामगारों के रहने खाने पीने एवं उपचार का समुचित प्रबन्ध किया गया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर से प्रवासियों से पलायन न करने की अपील की


लोनी। क्षेत्र से प्रवासियों का पलायन रोकने के लिए स्थानीय विधायक ने क्षेत्र के एक स्कूल में आश्रय गृह बनवा दिए हैं। जिसमें प्रवासियों को रहने, खाने, पीने एवं उपचार आदि की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। विधायक का कहना है कि अगर आवश्यकतानुसार दूसरे स्कूलों में भी आश्रय गृह बनवाए जाऐंगे, लेकिन किसी को भी भूखा नही रहने दिया जाऐगा।
        लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि लोनी के हजारों कामगार दूसरे प्रदेशों के रह रहे हैं, लेकिन लॉक डाउन के कारण लोग बेरोजगार हो गए। जिसके कारण उन्हे खाने और रहने की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। मकान मालिक उनसे मकान खाली करा रहे हैं। जिसके कारण वह पलायन को विवश हो गए हैं। विधायक ने कहा कि लोनी में कोई भी कामगार व असहाय व्यक्ति बिना छत व भूखा नही रहेगा। प्रवासियों के लिए लोनी की संगम विहार कॉलोनी के गौड कांवेंट पब्लिक स्कूल में आश्रय गृह बनाया गया है। वहां उनके रहने खाने पीने व उपचार का समुचित प्रबन्ध किया गया है। उनके प्रतिनिधि ललित शर्मा अपनी टीम के साथ स्वयं आश्रय गृह में मौजूद हैं। विधायक ने क्षेत्र में रह रहे प्रवासियों से पलायन न कर आश्रय गृह में पहुंचने की अपील की है। विधायक का कहना है कि उनके लोनी विधान सभा क्षेत्र में कोई भी बिना छत व भूखा नही रहेगा। लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हे वापस उनके कांम धंधे भी दिलाए जाऐंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ