Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर काव्यकुंज में लगी कवियों की सभा

विलेपार्ले-साहित्यिक संस्था काव्यकुंज की १११७वीं मासिक काव्यगोष्ठी अंजली टूर्स ऐण्ड ट्रावेल्स विलेपार्ले ईस्ट में डॉ राज बुंदेली की अध्यक्षता,डॉ जे पी बघेल के संचालन हुआ।


मुख्य अतिथि हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,आलोक दूबे,त्रिलोचन सिंह अरोरा की गरिमामय उपस्थिति पं. शिवप्काश जौनपुरी के मार्गदर्शन अनिल गुप्त के संयोजन में मुम्बई महानगर व आस पास से पधारे कवि श्री प.शिवप्रकाश जौनपुरी,सूर्यकांत शुक्ला,मुरलीधर पाण्डेय,रामजी कनौजिया,बी एल कुँवारा,अल्हड़ असरदार,रमेश श्रीवास्तव,शिवकुमार वर्मा,निर्मल नदीम,कुलदीप सिंह दीप,सौरभ दत्ता,एड.अनिल शर्मा,एस के शर्मा,आलोक दूबे,डॉ राज बुंदेली,हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,डॉ जे पी बघेल,जवाहरलाल निर्झर,त्रिलोचन सिंह अरोरा,वाचस्पति तिवारी,श्याम अचल प्रियात्मीय,कल्पेश यादव,जाकिर हुसैन रहबर कवयित्री डॉ मृदुला तिवारी,संगीता पाण्डेय,शिखा गोस्वामी,अलका पाण्डेय,रेशमा अकील आदि कवि कवयित्रियों ने देश भक्ति से ओत प्रोत रचनाओं से रचनायें प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया|गणतंत्र दिवस की शाम को खुशनुमा बना दिया|
      आयोजन की शुरुआत गीतकार रामजी कनौजिया द्वारा सरस्वती वंदना से हुई|अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ राज बुंदेली जी ने आज के माहौल पर प्रकाश डालते हुए कवियों की रचनाओं पर प्रकाश डाला और शुभकामनाएं दी|दिनेश मंडल ने सभी का स्वागत सम्मान किया|अंत में संस्था के संयोजक अनिल गुप्त जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया|


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ