Hot Posts

6/recent/ticker-posts

CAA पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारतीय मुसलमानों के लिए कही ये बड़ी बात

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ देश भर में बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।CAA पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारतीय मुसलमानों के लिए कही ये बड़ी बात


मेरठ: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ देश भर में बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी किसी भारतीय मुसलमानों को छू तक नहीं पाएगा।


साथ ही उन्होंने इन अफवाहों को भी नकारा कि अगर देश में NRC और NPR लागू हो जाता है तो समुदाय को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। राजनाथ सिंब ने ये बातें मेरठ के माधवकुंज मैदान में सीएए के समर्थन में आयोजित जन जागरण रैली को संबोधित करते हुए बोलीं।
हम मजहब की राजनीति कर स्वार्थ नहीं साधते- राजनाथ सिंह
बीजेपी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, (पिछली सरकार के दौरान) हमने नागरिकता संशोधन कानून बनाया था लेकिन उस वक्त यह लागू नहीं हो सका था। लेकिन इस बार हमने इसे कर दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन अब इसे हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से देखा जा रहा है। संदेह चाहे कोई भी कर ले हमारे प्रधानमंत्री धर्म के आधार पर नहीं, इंसानियत के आधार पर सोचते हैं। उन्होंने कहा कि, हम धर्म या मजहब की राजनीति कर स्वार्थ नहीं साधते।
धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा- सिंह
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, गांधी जी ने भी कहा था कि धर्म के आधार पर विभाजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने (भारत) कहा है कि धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ