Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस नेताजी दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाने का संकल्प लिया

गाजियाबाद: मेरठ रोड  स्थित राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने “नेताजी दिवस” मनाने की नीव रखी |


21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अखंड भारत की आजाद हिन्द सरकार का गठन किया था | इस सरकार को दस दिनो में 11 देशो ने मान्यता दे दी थी जिनमे रूस और जर्मनी शामिल थे | इस सरकार के पहले प्रधानमंत्री वह स्वयं थे | राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने इस दिन  को प्रतिवर्ष “नेताजी दिवस “ के रूप में मनाने का संकल्प लिया है |


आज बहादुर शाह जफ़र के वंशज नवाब शाह मोहम्मद शोएब खान, काकोरी काण्ड के शहीद क्रिशन कान्त खत्री के वंशज उदय खत्री, अशोक चक्र प्राप्त शहीद मेजर मोहित शर्मा के पिता श्री आर के शर्मा , कीर्ति चक्र प्राप्त कैप्टन जस के पिता 1947 से आज तक किसी भी युद्ध अथवा ओपरेशन में गाज़ियाबाद के शहीद सैनिको के वंशज  को सम्मानित किया गया |
जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्र नन्द सरस्वती सुमेरु पीठ काशी , पावन चिन्तन धारा के संस्थापक श्री गुरु पवन सिन्हा ,लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह , मेजर जनरल जी डी बक्सी , श्री राज कुमार त्यागी , राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने और पुरे सदन ने दोनों हाथ उठाकर ईश्वर को साक्षी मानकर आजीवन निम्नलिखित प्रस्तावों पर कठोरतम कदम उठाने का संकल्प लिया :-
• इंडिया गेट के पास एक स्थान जिसमे पत्थर की छत्री तो लगी हुई है परन्तु मूर्ति नही है | वहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित की जायेगी | यह कार्य श्री गुरु पवन सिन्हा के नेतृत्व में किया जाएगा |
• सभी स्कुलो में प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए | यह कार्य लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मेजर जनरल जी डी बक्सी के नेतृत्व में संचालित होगा |
• सभी मंदिरों के पुजारी सुबह 6 बजे और शाम को 6 बजे अनिवार्य स्तर पर घंटा बजायेगे और शंख नाध करेंगे | जो ऐसा नही करेगा उसे राष्ट्रिय सैनिक संस्था सबक सिखायेंगी | यह कार्य जगत गुरु शंकराचार्य नरेंद्र नन्द जी के नेतृत्व में किया जाएगा 
इस अवसर पर एसोमेक के चेयरमेन श्री राज कुमार त्यागी , गौरव सेनानी राजा राम,पूनम शर्मा , एडवोकेट सुनील कुमार , राहुल पूरी , कैप्टन मनवीर सिंह , राजेन्द्र बगासी , पी पी सिंह , उषा राना,पुजाशार्मा , राहुल विज ,सविता शर्मा , पुष्कर त्यागी , एडवोकेट सुधीर त्यागी , सर्वेश मित्तल , योगाचार्य रवी कान्त सहित सैकड़ो सैकड़ो देश भक्त नागरिक और गौरव सेनानी उपस्थित थे |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ