Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने भारत सिटी सोसाइटी में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा में हुए शामिल


भाजपा नेता ईश्वर मावी ने भारत सिटी सोसाइटी में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा में भाग लेकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी इस अवसर पर भाजपा नेता ईश्वर मावी ने वहीं पर गोवर्धन पूजा की,


गोवर्धन पूजा करने के पश्चात उन्हें उन्होंने वहां मौजूद कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सिटी में रहने वाले सभी लोग धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं हर महीने किसी ना किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन भारत सिटी में होता है इसके लिए भारत सिटी के लोग बधाई के पात्र हैं।
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि दीपावली के दो दिन बाद अन्नकूट और गोवर्धन की पूजा की जाती है  गोवर्धन पूजा का आरंभ भगवान श्री कृष्ण ने किया था इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि भारत सिटी के साथ-साथ पूरे देश में गोवर्धन भगवान की पूजा हुई है उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्री कृष्ण सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करें।
 इस अवसर पर दिलीप चौहान, राजेश्वर झा, अशोक ठाकुर, सूरज मावी, रोहतास मावी, जसराम, अनुराग व डाक्टर योगेश सहित सैकड़ों महिलायें व भारत सिटी के सैकड़ों निवासी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ