Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आई0टी0एस0 इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज में मनाया गया ’’स्ट्रोक सप्ताह

Ghaziabad : दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित आई0टी0एस0 इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए 27 अक्टूबर, 2023 से 3 नवंबर, 2023 तक स्ट्रोक सप्ताह मना रहा है। विश्व स्ट्रोक दिवस हर साल 29 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन स्ट्रोक की गंभीर प्रकृति और उच्च दर पर जोर देता है। स्ट्रोक दिवस-2023 में थीम ’’रोकथाम स्ट्रोक से भी बडा है’’ रखा गया है, जो स्ट्रोक के विनाशकारी प्रभावों को कम करने में रोकथाम की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। 
फिजियोथेरेपी के छात्रों ने 27 अक्टूबर, 2023 को स्ट्रोक के लक्षण,उच्च जोखिम कारक, तत्काल उपाय, रोकथाम और प्रबंधन पर एक प्रस्तुति दी। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य स्ट्रोक के मामलों की घटनाओं को कम करना और स्ट्रोक की रोकथाम में स्वस्थ जीवन शैली जैसे खान-पान और शारीरिक गतिविधि की भूमिका के बारे में आम जनता को शिक्षित करना था। 
स्ट्रोक के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 29 अक्टूबर, 2023 को विभिन्न ग्रामीण स्थानों पर एक निर्देशित और जानकारीपूर्ण नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक की मदद से छात्रों ने स्ट्रोक के मरीज को कैसे संभालना है और स्ट्रोक के मरीज की मानसिक स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने दूसरों पर निर्भरता के कारण स्ट्रोक के रोगियों में बढती अवसाद दर और इन रोगियों के मानसिक स्वास्थ्य के सुधार के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। 
फिजियोथेरेपी शिविर भी इस अभियान का एक हिस्सा है जिसमें 28 अक्टूबर, 2023 और 3 नवंबर, 2023 को रोगियों के लिए निशुल्क फिजियोथेरेपी सलाह और उपचार शामिल है। शिविर का लक्ष्य अधिकतम रोगियों को लाभ पहुंचाना था और यह निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का नेक काम करता है। 
फिजियोथेरेपी के सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डॉ0 सी0एस0 राम, निदेशक- आई0टी0एस0 इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज को लगातार मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होनें आई0टी0एस0 दी-एजूकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चडढा के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें नेक कार्य की ऐसी गतिविधियों को संचालित करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ