Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर द्वारा चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई । 
मुरादनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी ने कहा कि दुनियाभर की निगाहें चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर टिकी हुईं थी । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इस अभियान को यहां तक पहुंचाने में तमिलनाडु के बेटों- पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, चंद्रयान-2 के मिशन निदेशक मायिलसामी अन्नादुरई, चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक वीरमुथेवल पी का ही योगदान नहीं है बल्कि राज्य की माटी ने भी इसमें अहम योगदान दिया है। ये हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है । आज इस अवसर पर फारुख चौधरी , महामंत्री त्रिवेंद्र गुप्ता, नितिन शर्मा सचिव , वरिष्ट उपाध्यक्ष संजय सिंघल, सतीश जिंदल , सतीश गोयल, गोपाल बूरा वाले, छोटे चौधरी, यासीन अंसारी, अभिनव भट्ट, संदीप सिंघल, विवेक त्यागी, ललित गोयल, आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ