Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा श्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में ''निष्ठावान ,शिक्षित, समर्पित युवा'' कार्यकर्ताओं पर भरोसा कर बनाया अध्यक्ष

Ghaziabad : रविवार 25 जून 2023 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नरेश उत्तम जी की संस्तुति से समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद व महानगर गाजियाबाद की 51 सदस्यीय जिला और महानगर कार्यकारिणी अनुमोदित की गयी, तथा उसकी घोषणा भी पत्रकार वार्ता में की गयी, फैसल हुसैन एडवोकेट जिलाध्यक्ष, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट महानगराध्यक्ष की घोषणा जितेन्द्र यादव पूर्व विधान परिषद सदस्य उ0प्र0, असलम चौधरी पूर्व विधायक ने इंपीरियल फार्म हाउस गोविंदपुरम गाजियाबाद में की, सभी जिला महानगर कार्यकारिणी के सदस्य गण महिला कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता गणों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त करते हुए नई समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी तथा पूरे जोश के साथ पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को जन-जन में पहुचाने तथा किसी प्रकार के जनहित के मुद्दे पर संघर्ष में भाग लेने का संकल्प लिया, प्रमुख रूप से शामिल रहे, जितेन्द्र यादव पूर्व विधान परिषद सदस्य उ0प्र0, असलम चौधरी पूर्व विधायक, धर्मवीर डबास, नाहर सिंह यादव, मधु चौधरी, साजिद हुसैन, राज देवी चौधरी, अभिषेक गर्ग, आनंद चौधरी, रश्मि चौधरी, संतोष यादव, आदिल मलिक, विकास यादव, बाबू सिंह आर्य, रमेश यादव एडवोकेट आदि| जिला कार्यकारिणी गाजियाबाद व महानगर कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी उ0प्र0 द्वारा प्रेषित संलग्न है|सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, उत्साह देखते ही बनता था| 

                                                                                          

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ