Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महापौर से बैर नहीं, पार्षद तुम्हारी खैर नहींभाजपा के द्वारा गलत टिकट बंटवारे को लेकर ब्राह्मण सभा ने खोला मोर्चा: अमरीश शर्मा


Ghaziabad : भारतीय जनता पार्टी के महानगर संगठन के द्वारा नगर निगम चुनाव के लिए सामान्य वर्ग की सीटों को धन बल के आधार पर अन्य वर्ग के लोगों को देने के संबंध में पंडित अमरीश शर्मा के नेतृत्व में जैन भोजनालय नवयुग मार्केट में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष एवं संस्कार भारती के संरक्षक पंडित अमरेश शर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा वह उनकी टीम के द्वारा नगर निगम चुनाव में धन बल के आधार पर टिकट वितरण किए उन्होंने यह बड़ा ही अनैतिक कार्य किया है क्योंकि उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों का हक छीन कर अन्य वर्ग के धन पतियों को टिकट दिए हैं गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्ड हैं जिसमें 50 वार्ड सामान्य वर्ग के लोगों के लिए हैं योगी मोदी जी के आदेशों का उल्लंघन करते हुए महानगर संगठन में मात्र 23 वार्डो में सामान्य वर्ग के लोगों को टिकट दिया है 27 वार्ड जो सामान्य वर्ग के और थे उनको धन लेकर दूसरे वर्गों के लोगों को अनैतिक तरीके से बांट दिए हैं वार्ड नंबर 11 में समर्पित कार्यकर्ता सीपी सिंह को टिकट देने की घोषणा हुई यहां पर भी महानगर अध्यक्ष ने उनको सिंबल नहीं दिया और अपने चहेते जो पार्टी को हमेशा बदनाम करते रहते हैं संजीव त्यागी की पत्नी को सिंबल दिया इनके ऐसा करने से आज सामान्य वर्ग के लोगों में बहुत भारी रोष है क्योंकि सामान्य वर्ग के लोग हमेशा भारतीय जनता पार्टी का साथ देते हैं लेकिन महानगर अध्यक्ष ने लालच में आकर उनके हक को छीन लिया है अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर अध्यक्ष के इस कृत्य के लिए घोर निंदा करती है और शीर्ष नेतृत्व से मांग करती है कि ऐसे भ्रष्ट लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए ताकि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल ना गिर पाए कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम 2024 का सपना देख रहे हैं लेकिन यदि कार्यकर्ताओं का इसी तरह अपमान होता रहे उनका हक छीन कर दूसरे लोगों को देने का कार्य चलता रहेगा तो 2024 की डगर आसान नहीं रहेगी प्रेस वार्ता में निम्नलिखित व्यक्ति लखीराम शर्मा रमाकांत पांडे टी आर पांडे कर्मवीर शर्मा राकेश शर्मा सिहानी आदि उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ