Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इंडियन आर्मी ऑफिसर कहकर एडवांस पेमेंट लेना आमजन को कही भारी ना पड़ जायें: रविंद्र आर्य

QR code कही खाली ना कर दे आपकी जीवन भर की कमाई
ग़ाज़ियाबाद:हो जाये सतर्क!* मामला इंडिया आर्मी से सम्बंधित अनिल कुमार नाम एक विशेष व्यक्ति का है। जो अपने को इंडियन आर्मी का ऑफिसर बता कर लोगों से व्हाट्सप्प द्वारा ठगी करता फिर रहा है। जो की अपनी इंडियन आर्मी की पोस्टिंग इंडियन एयरपोर्ट अँधेरी मुंबई बताता है, ओर कॉल करने पर कभी जम्मू केंट से सम्बंधित बताता है। मेकअप आर्टिस्ट को महिलाओं के फर्जी फोटो अलग-अलग व्हाट्सप्प नंबर से भेजकर आमजन से ठगी कर रहा है। जो वह फोटो भेजता है। उस महिला को रिश्ते में अपनी बहन बोलकर मेकअप आर्टिस्ट को शादी की फर्जी तारीख बताकर ओर फर्जी शादी का वेन्यू बताकर मेकअप की बुकिंग करने को बोलता है, ओर वेडिंग बाजार से आपका कांटेक्ट नंबर उपलब्ध हुआ झूठ बोल कर अपने जाल मे फसता है, ओर जिसमे वह एडवांस पेमेंट के रूप मे मेकअप आर्टिस्ट के अकाउंट मे भी डालता है, लेकिन वो एडवांस पेमेंट में ही सारा खेल ही खेल जाता है। कोई भी आसानी से उसके एडवांस पेमेंट वाले फंदे मे फस जाता है। ओर जब वह एडवांस पेमेंट देता है। तो जो राशि मेकअप आर्टिस्ट द्वारा बोला जाती है। वह जमा भी करा दीं जाती है। परन्तु अकाउंट मे वह फर्जी इंडियन आर्मी अनिल एडवांस में दुगनी पेमेंट डाल देता है। फिर उसके द्वारा बोला जाता है। गलती से ज्यादा पेमेंट हुआ है। प्लीज अधिक पेमेंट मुझे मेरे क्यू आर (QR code) पर वापस कर दीजियेगा, तब वह अपना फर्जी क्यु आर कोड (QR code) भेजता है। जैसे ही मेकअप आर्टिस्ट अधिक राशि मे से उसको अपने अकाउंट नंबर से पेमेंट लौटता है। वह अपना अकाउंट क्यू आर (QR code) द्वारा हैक करवा बैठता है। क्यों की उस क्यू आर कोड (QR code) में अकाउंट हैक करने का लिंक होता है। जिसके द्वारा आपका अकाउंट खाली कर अपने फर्जी फ़ोन नंबर को बंद कर देना आम बात है। यह खेल वह अपने अलग-अलग फर्जी फ़ोन नंबरों से खेलता है। तीन फर्जी फ़ोन नंबर की लिस्ट विस्तार से देते हुए।
+91 97639 13273
+91 88767 52196
+91 97755 31251

जिसमे की फर्जी फ़ोन नम्बर से किसी ना किसी को फसा कर ठगी से लाखों रुपए कमा रहा है। ओर बदनामी खुलेआम देश की इंडियन आर्मी को कर रहा है। क्यों की वह अपनी प्रोफाइल व्हाट्सप्प डीपी मे फर्जी इंडियन आर्मी के फोटो प्रयोग करता आ रहा है। जिसके की इंडियन आर्मी प्रोफाइल से आसानी से क्यू आर (QR Code) द्वारा अपने जाल मे आमजन को फसाया जा सके। 

*यह फर्जी मामला की शिकायत ग़ाज़ियाबाद निवासी रविन्द्र कुमार आर्य (समाजसेवक एवं लेखक) इंडियन आर्मी एडमिनिस्ट्रेशन अधिकारियों को ऑनलाइन द्वारा किया जाता है। जनहित के लिए ऐसे असामाजिक तत्व पर तुरंत कारवाही किया जायें।*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ