Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लाखों लोग राहुल और प्रियंका गांधी के साथ चलेंगे भारत जोड़ो यात्रा में- शाहनवाज़ आलम

गाजियाबाद में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक में शामिल हुए शाहनवाज़ आलम

 गाजियाबाद: लोनी विधानसभा वार्ड 50 शिव वाटिका में जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस नकी अहमद , जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यामीन मलिक, जी नेतृत्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी में गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से शुरू होने पर लाखों से ज़्यादा लोग शामिल होंगे ये यात्रा देश और संविधान को बचाने के लिए चल रही है. इसमें अखिलेश यादव, मायावती और जयंत चौधरी जी को भी आमंत्रित किया गया है. उन्हें भी संविधान बचाने की इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलना चाहिए इसी क्रम में
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने कहा कि अपनी आर्थिक नीतियों के कारण देश को 20 साल पीछे धकेल देने वाली मोदी सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा से इतनी डरी हुई है कि वो लोगों को कोरोना का डर दिखाने लगी है.
और अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश भारत जोड़ो यात्रा प्रभारी शाकिर अली, ने कहा कि जिस तरह 5 लाख से ज़्यादा लोगों ने दिल्ली पहुँचने पर राहुल गांधी का स्वागत किया उससे तय हो गया है कि लोग दिल्ली के लालक़िले पर राहुल गांधी को तिरंगा फहराते हुए देखना चाहते हैं.
 ने कहा कि 3 जनवरी से यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू हो रही है जिसमें महासचिव उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस अकबर चौधरी की तरफ से सैकड़ों लोग 3 दिनों तक राहुल जी और प्रियंका गांधी जी के साथ चलेंगे.
प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस रिजवान अली तवर ने कहा कि बीजेपी इस यात्रा से पूरी तरह बोखला गई है इस लिए यात्रा को रोकने कि साजिश कर रही है मौजूद पूर्व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस अकरम अंसारी, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष लुकमान चौधरी, भारत जोड़ो यात्री बृजेश आर्य, अखलाक अहमद,
बैठक को अन्य लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ