Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद नूतन द्विवेदी द्वारा दुहाई स्थिति वृद्धाश्रम का किया गया औचक निरीक्षण

 गाजियाबाद:  विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अघ्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद जितेन्द्र कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार आज दिनांक 30 सितंबर, 2022 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद नूतन द्विवेदी द्वारा दुहाई स्थिति वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 91 वृद्ध उपस्थित मिले। वृद्धाश्रम स्थिति समस्त कमरों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था देखी गई। वृद्धाश्रम में स्थित पाकशाला का निरीक्षण कर वृद्धजनों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी गई तथा निर्देशित किया गया कि मानवीय पहलुओं को अपनाते हुए समस्त वृद्धजनों को पोषक आहार दिया जाए। वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि आवासीय वृद्धाश्रम में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ