Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश का जनमानस अखिलेश यादव को पुनः सत्ता में काबिज देखना चाहता है : प्रोo भुवन जोशी `भास्कर`

गाजियाबाद : समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रवक्ता (मीडिया पैनलिस्ट) प्रोo भुवन जोशी `भास्कर` ने आज अपने निजी कार्यालय कौशांबी,  में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहां कि उत्तर प्रदेश का समग्र विकास केवल अखिलेश मॉडल से ही संभव है

अखिलेश यादव जी के विकास की सोच के कारण अब समाजवादी पार्टी में इतनी भारी संख्या में सभी धर्म, जाति एवं वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं| अखिलेश यादव एकमात्र ऐसे नेता हैं जो कि लगातार 5 वर्षों से विपक्ष में रहकर लगातार सड़क से सदन तक आम जनमानस के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया आज उत्तर प्रदेश की आशा का केंद्र बिंदु अखिलेश यादव बने हुए हैं इसलिए आज उनकी रैलियों में जनसैलाब उमड़ रहा है| आज उत्तर प्रदेश में किसान, महिला युवा, मजदूर, विद्यार्थी, व्यापारी, अगड़े एवं पिछड़े अल्पसंख्यक और प्रबुद्ध समाज केवल अखिलेश यादव आशा के केंद्र बिंदु बनाये हुए हैं| अखिलेश जी के नेतृत्व में 2012 से 2017 तक जो उत्तर प्रदेश का विकास हुआ उससे युवा, विद्यार्थी, किसान, मजदूर सभी वर्ग और समाज का जो विकास हुआ उसे वे याद कर रहे हैं| समाजवादी सरकार द्वारा 1090 महिला शक्ति लाइन, लखनऊ मेट्रो, गाजियाबाद मेट्रो, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, पावर सेक्टर, का विकास पुलिस बल का आधुनिकीकरण, कामधेनु डेयरी योजना, किसान सर्वहित बीमा योजना, किसान बाजार, लोहिया आवास योजना, समाजवादी स्वास्थ्य सेवा, 108 कन्या विद्या धन, समाजवादी पेंसन, लैपटॉप वितरण इन योजनाओं से समाज के अंतिम खड़े व्यक्ति का विकास हुआ| उन्होंने कहा कि जब से भाजपा व योगी सरकार आई है उत्तर प्रदेश का विकास पटरी से उतर गया है कानून व्यवस्था चौपट हो गई है उत्तर प्रदेश में परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है अपराध में बढ़ोतरी हुई है| उत्तर प्रदेश में जाति विशेष के एनकाउंटर हो रहे हैं योगी सरकार केवल समाजवादी सरकार के उद्घाटन का उद्घाटन कर रही है या नाम बदल रही है| बेरोजगारी में वृद्धि हुई है| कोरोना काल में भाजपा सरकार की बेरुखी से मजदूर को सरकार ने सड़क पर छोड़ दिया| स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सरकार कोई नया काम नहीं कर पाई| पिछड़े वर्ग के लोगों की वोट से सरकार बनी लेकिन सरकार पिछड़े वर्ग के उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को सम्मान तक देने का काम नहीं कर पाई| लखीमपुर खीरी की घटना ने उत्तर प्रदेश को शर्मसार कर दिया एवं केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों पर जीप चढ़ाकर सत्ता का अहंकार को दिखाने का काम| किया हाथरस की दलित बेटी के साथ बलात्कार, हत्या और जिंदा जलाना भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दी| केवल भाजपा सरकार में किसानों को आतंकवादी, पाकिस्तानी, 





माओवादी और मवाली शब्दों से नवाजा गया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों के साथ कभी खड़े नहीं दिखाई दिए| व्यापारी वर्ग भी भाजपा उत्तर प्रदेश की सरकार में सुरक्षित नहीं वही कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस के अत्याचार के कारण मौत होने पर भी सरकार की कलई खुल गई| व्यापारी भी भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है भाजपा सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया और उनका उचित मानदेय भी नहीं दिया गया| अब उत्तर प्रदेश में तय कर लिया है कि भाजपा की योगी सरकार की विदाई तय है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार का आना २०२२ में तय है तथा 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने के 3 माह के अंदर जाति जनगणना की जाएगी।

अखिलेश यादव ने समान विचार वाले छोटे दलों से गठबंधन करके एक बहुत सुंदर गुलदस्ता तैयार किया है यही गुलदस्ता उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर लाएगा जिससे विकाश का पहिया पुनः पटरी पर लौटेगा| 

पत्राचार वार्ता में रविंद्र यादव महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग (गाजियाबाद) आशिफ चौधरी राष्ट्रीय सचिव (किसान सभा) दिनेश पांडे उपाद्यक्ष व्यापार सभा और लोकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ