Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, हार हो तो जीत के लिए प्रयत्न करना चाहिए: वीरेन्द्र यादव एडवोकेट

गाजियाबाद : नेशनल पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर सेक्टर नं0 3 साहिबाबाद के प्रांगण में 37 वीं जिला बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| 


प्रख्यात खिलाडी अलाउद्दीन कोच के अनुसार खेल में पूरी जनपद की बालीबाल टीम ने भाग लिया, प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव जनपद गाजियाबाद समाजवादी पार्टी ने किया, 


नेशनल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रीना शर्मा ने अतिथियों और खिलाडियों का सम्मान किया, कार्यक्रम में डंडी शर्मा, महेश सिंह मान, विधान सभा अध्यक्ष साहिबाबाद समाजवादी पार्टी अवतार सिंह काले, महानगर अध्यक्ष छात्र सभा अंशु ठाकुर, अवधेश यादव उद्घाटन में साथ रहे|


 प्रियांशु शर्मा प्रबन्धक ने कार्यक्रम को आयोजित किया| अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी युसुफ भी कार्यक्रम में शामिल रहे| इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि “खेल व्यक्ति, समाज और देश को एकता के सूत्र में बाँधते है, खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, हार हो तो जीत के लिए प्रयत्न करना चाहिए| जीत में सद्भाव, प्रेम बनाये रखना चाहिए”|


                                        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ