Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आर डब्लू ऐ की राष्ट्रिय कोंफ्रेंस को चौथे स्तर का संसद समझना चाहिए

 गाज़ियाबाद: गंगा बैंकट हाल , राधे श्याम पार्क , राजेन्द्र नगर ,  यहाँ कोंफ़डरेशन आफ आर डब्लू ऐ – उत्तर प्रदेश ( कोरवा – यूपी ) की एक समान्य बैठक आयोजित की गई | कोरवा यूपी के अध्यक्ष श्री पवन कुमार कौशिक ने बताया की 23-24 नवम्बर को आर डब्लू ऐ की दो दिवसीय राष्ट्रिय कोंफ्रेंस कृष्णा इंजीनियरिंग कोलेज , मोहन नंगर में आयोजित की जा रही है | इस कोंफ्रेंस का केंद्र बिंदु “ पीने का पानी “ होगा जो आज की ज्वलंत समस्या है | कोंफ्रेंन्स का उद्घाटन भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री माननीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी करेंगे |


 


आर डब्लू ऐ की राष्ट्रिय कोंफ्रेंस के मुख्य संयोजक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की इस कोंफ्रेंस को चौथे स्तर की भारतीय संसद माना जाना चाहिए क्योंकि इसमें देश भर के चुने हुए आर डब्लू ऐ फेडरेशन और कोंफ्डरेशन के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं | संसद , विधायिका और नगर निगम के बाद चौथा स्तर आर डब्लू ऐ का होता है जिनका अपने क्षेत्र के सिटिजन के साथ सीधा , प्रभावशाली , त्वरित और अतरंग समबन्ध होता है | सच तो यह है की लोकतंत्र आर डब्लू ऐ से ही प्रारम्भ होता है | ग्रामीण क्षेत्र में इसे ग्राम पंचायत समझा जा सकता है |


कोरवा - यूपी के मुख्य सलाहकार डा आर के आर्या ने बताया की सत्ता का क्रेन्द्रीय करण लोकतंत्र की भावना पर खरा नहीं उतरता | जो काम निचे वाली संस्था कर सकती है वह उससे ऊपर वाली संस्था को नहीं करना चाहिए | लेकिन क्रेन्द्रीयकरण की वजह से ऐसा हो रहा है | उन्होंने कहा की इस कोंफ्रेंस में यह मुद्दा भी उठाया जायेगा |


कोरवा यूपी के महासचिव जय दीक्षित और कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा की यद्धपि हम प्रदेश स्तर पर आर डब्लू ऐ का नेतृत्व करते है परन्तु इस कोंफ्रेंस के बाद हम राष्ट्रिय स्तर पर उसी तरह आगे बढ़ेंगे जैसे देश के नेतृत्व का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता रहा है |


श्री प्रेम शंकर सिंह , श्री मुलेंद्र शर्मा ,एडवोकेट अंशु त्यागी , सुनीता भाटिया , डा मधु सिंह , अनुरंजना त्यागी , राम अवतार पचौरी , मुकुल बाजपई के साथ कोरवा - यूपी टीम के तमाम पदाधिकारियों ने मीडिया से अनुरोध किया की लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाने के लिए ग्रास रूट लेवल की आवाज को प्रभावी तरीके से आगे बढाया जाए | कोंफ्रेंस का 16 पेज का एनाउंस मेंट ब्रोशर और 8 पेज का निमंत्रण पत्र एवं मिनट टू मिनट प्रोग्राम प्रमुख मिडिया कार्यालयों को व्यक्तिगत स्तर पर दिया गया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ