Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा महानगर संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ अजीत कुमार झा का हुआ भव्य स्वागत

गाजियाबाद : खोड़ा सभासद उमेश सिंह उर्फ रिंकू ठाकुर और युवा सेवा समाज समिति के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा महानगर संयोजक डॉक्टर अजीत कुमार झा का भव्य स्वागत फूल माला और राम दरबार का चित्र भेंट कर किया गया।


इस मौके पर डॉक्टर झा ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी का धन्यवाद करते हुए शिक्षा क्षेत्र में भाजपा की उपलब्धियां गिनाई साथ ही भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्य को जन जन तक पहुंचने की अपील की। वहीं सभासद रिंकू ठाकुर ने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया। डॉक्टर झा ने आए हुए सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार जताया।इस दौरान श्री मुकेश पासवान,पवन मेहता,धीरज सिंह,विवेक कुमार,राजीव कुमार,योगेंद्र सिंह,जीतू चौहान,पवन शर्मा,धनराज प्रजापति सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ