Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रद्धेय सुमेर सिंह ने लाजपत नगर में डॉ अंबेडकर पार्क, सत्योंदय बुद्ध विहार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : रामदुलार यादव

साहिबाबाद : श्रद्धेय सुमेर सिंह जाटव प्रसिद्ध समाजसेवी की पुण्यतिथि का आयोजन श्याम पार्क मेन मार्किट साहिबाबाद में समाज के गणमान्य नागरिको की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी हरी सिंह शर्मा ने, संचालन वीरसिंह सैन ने किया, लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष रामदुलार यादव मुख्यवक्ता के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहे| वीरेन्द्र जाटव जी जिलाध्यक्ष बसपा ने चाचा सुमेर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मृति दिवस का शुभारम्भ किया, ओमपाल सिंह, जयपाल सिंह, राजू लाहोरिया ने कार्यक्रम में आये सभी भाई–बहनों, शुभ चिंतकों का आभार ब्यक्त किया| भोजन भंडारा का आयोजन किया गया, शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया|


    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोक शिक्षण आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष रामदुलार यादव ने कहा कि चाचा सुमेर सिंह जी नेक इन्सान, मिलनसार, समाज में सद्भाव, भाई-चारा, सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने वाले उदात्त गुणों से परिपूर्ण थे, वे विरोधी विचारधारा वाले लोगो के प्रति भी उतना ही सम्मान जनक व्यवहार रखते थे जितना अपने लोगो के प्रति, हमें और हमारे साथियों को कहा करते थे कि जो विरोधी हो उनका काम पहले करो, उनसे प्रेम और उनके दुःख–सुख में पहले काम आओं| आज स्मृति दिवस पर उन्हें याद कर गर्व और गौरव का अनुभव होता है, डॉ0 अम्बेडकर पार्क सत्योदय बुद्ध विहार बनवाने में जो थाना साहिबाबाद लाजपत नगर जी0 टी0 रोड पर है, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, हम स्मृति दिवस पर पुष्पांजलि  चित्र पर अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण करते है| 


    स्मृति दिवस भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले में प्रमुख रहे रामदुलार यादव, वीरेन्द्र जाटव, हरीसिंह शर्मा, रामपाल त्यागी, वीरसिंह सैन, श्रीपाल चौधरी, एस0 पी0 सिंह चौहान पत्रकार, रमेश गौतम, श्याम अरोड़ा, अमन, मुरारी लाल शर्मा, श्री राम, रोहित, रामजन्म यादव, आदि रहे| 

                                                          

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ