Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा सरकार कि, करनी और कथनी में फर्क़ : कमल सिंह रावत

 बीजेपी सरकार से उत्तराखंड के लोगों में रोष 

दिल्ली : उत्तराखंड में जनता बीजेपी के नेताओं से बहुत खफा है। *मोदी जी ने कहा* था कि अगर डबल इंजन सरकार हो जाएगी तो विकास करने में कोई दिक्कत अडे नहीं आएगी। और उत्तराखंड की जनता ने मोदी जी पर विश्वास किया और उन्हें भरपूर समर्थन देकर उत्तराखंड में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनवाई। परंतु 4 साल में भाजपा ने केवल तीन मुख्यमंत्री बदलकर भाजपा में मुख्यमंत्रियों का ही विकास कर दिया। 


भाजपा के नेताओं ने भी जमीन पर जनता का साथ नहीं दिया। क्योंकि उन्हें यह जीत बहुत आसानी से मोदी जी के नाम पर मिली थी। जनता ने सोचा था कि जब उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार होगी तो उनका चौमुखी विकास होगा उन्हें रोजगार मिलेगा जो पलायन का रोना हम लोग हमेशा रोते रहते हैं वह शायद कुछ कम होगा। लोगों की गैस सब्सिडी वृद्धा पेंशन और भी बहुत सारी समस्या है जो उत्पन्न हो रही है उने निपटाने में कामयाब नहीं रही। इसीलिए जनता भाजपा की सरकार को सत्ता से निपटाने के पूरा मन बना चुके हैं। पर अब तो भाजपा नेताओं का अभी भी अहंकार सातवें आसमान पर है। जब भी चुनाव आते हैं तभी लोगों की यह सब सब्सिडी आने लगती है। किसान सम्मान निधि भी चुनाव के ठीक पहले ही आनी शुरू हो जाती है। यह एक तरफ से सरकार जनता में प्रलोभन देती है। उत्तराखंड में आज भी बिजली पानी स्वास्थ्य और शिक्षा की बहुत बड़ी कमी है। अगर इन सब चीजों को दुरुस्त कर दिया जाए तो बहुत ही मात्रा में पलायन रुक जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को जनता ने भली-भांति देखा है और देख भी रही है क्या भाजपा के पास उत्तराखंड में कोई भी प्रमुख चेहरा नहीं है मुख्यमंत्री के लिए। पर जनता अब जान चुकी है की हमारा विकास तभी होगा जब भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। खुद कैबिनेट मिनिस्टरो की विधानसभाओ में विकास के लाले पड़े हुए हैं और बहाना बनाते हैं कि कोविड के कारण कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अगर करने की इच्छा शक्ति हो तो सब कुछ हो सकता है पर भाजपा नेताओं के आत्माएं मर चुके हैं उन्हें अपने सत्ता पर बहुत घमंड आ गया है इसलिए जनता ने भी मूड बना लिया है इस घमंड को चूर चूर करना है।

     ( सह संपादक कमल सिंह रावत )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ