Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोजपा का हर कार्यकर्ता संघर्ष करेगा पर झुकेगा नहीं : सुमित प्रताप सिंह

गाजियाबाबद। लोकजनशक्ति पार्टी में जो इस समय उथल-पुथल मच रही है यह सब बिहार के मुख्यमंत्री के इशारों पर हो रहा है। वो नहीं चाहते कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आगे बढ़ सकें। क्योंकि जब विधानसभा के चुनाव हुए तो पार्टी को काफी जन समर्थन मिला था इसमें चिराग पासवान की जनता में काफी लोकप्रियता बढ़ी थी। जिससे नीतीश कुमार की पार्टी को काफी नुकसान हुआ था। आज जब चिराग पासवान जन-जन के प्रिय हो रहे हैं और पार्टी का विस्तार हो रहा है।


 यह सब नीतीश कुमार को हजम नहीं हो रहा है। इसलिए नीतीश कुमार चिराग पासवान की छवि खराब करने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं। यह सब बातें लोकजनशक्ति पार्टी युवा के राष्ट्रीय महासचिव सुमित प्रताप सिंह ने अपने एक बयान में कही हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को दलितों और ब्राह्मणों का विरोधी भी बताया है।

लोकजनशक्ति पार्टी युवा के राष्ट्रीय महासचिव सुमित प्रताप सिंह ने कहा अपने मंत्री बनने के लालच मे सब खेल नीतीश कुमार के इशारे पर किया।चुनाव बाद से श्री चिराग़ पासवान और श्री सौरभ पांडेय को नीतीश द्वारा टार्गेट करवाया जाता रहा है। क्योंकी चुनाव में पार्टी में नीतीश को हाशिए पर ले आया था। पशुपति कुमार पारस ने पार्टी को गलत नीति व अवधारणा व पार्टी को खंडित करने का काम किया है। लोकजनशक्ति पार्टी के असली नायक चिराग पासवान ही हैं। चिराग पासवान ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में पार्टी को नई ऊर्जा देते हुए हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को संगठन मजबूत बनाया है। पशुपति पारस का नाम गद्दारों में लिखा जाएगा। लोजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चिराग पासवान जी के साथ हैं तथा उनके खिलाफ रचने वाले किसी भी षड़यंत्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ