Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व भाजपा विधायक पंकज सिंह का घेराव की योजना बनाने पर रात्रि में ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा : संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति दिवस के उपलक्ष में राजेन्द्र यादव अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नोएडा विधायक पंकज सिंह का घेराव करने के लिए जा रहे थे 


उनको पुलिस ने मध्य रात्रि में ही घर पर गिरफ्तार कर लिया इस मौके पर राजेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार अपना तानाशाही रवैया अपना रही है क्या किसान अपनी बात को अपने जनप्रतिनिधियों के समक्ष नहीं रख सकता हम लोग उनको वोट देकर देश की सबसे बड़ी पंचायतों में भेजते हैं और उम्मीद करते हो कि वह क्षेत्र की जनता व किसानों के हित की बात करेंगे लेकिन वे जनप्रतिनिधि अपना कर्तव्य भूल जाते हैं साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव यादव ने कहा की पिछले वर्ष जून 2020 में भारत सरकार द्वारा किसानों के विरुद्ध अध्यादेश के माध्यम से तीन काले कृषि कानून लाकर अप्रत्यक्ष रूप से किसानों को चलने काम किया था 26 नवंबर 2020 से लगातार निरंतर दिल्ली की सीमाओं पर किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन भारत सरकार किसानों की आवाज उठाने का कार्य कर रही है भारतीय किसान संगठन मांग करता है की भारत सरकार किसानों की बातों को माने और तीनों कृषि काले कानूनों को रद्द करें उसके बाद ए.सी.पी अब्दुल कादिर और थाना अध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने पर्यावरण मौके पर वृक्षारोपण किया उसके उपरांत ज्ञापन लिया इस मौके पर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सरायघासी, रिंकू यादव, रणवीर प्रधान, जयप्रकाश सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, चमन चौहान, सुंदर पहलवान , अशोक यादव , कपिल यादव, महावीर शर्मा, राजकुमार शर्मा, रणी पहलवान , अमित यादव ,सुशील यादव ,विकास यादव विष्णु तिवारी, अमित यादव, सुखपाल यादव, मोहम्मद नौसद आदि की संख्या में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ