Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ट्रांस हिंडन द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ

 गाजियाबाद : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ट्रांस हिंडन राजेंद्र नगर साहिबाबाद द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विश्व विख्यात भजन गायिका देवी गोरा मनी ने अपने भजनों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया तथा सभी वर्गों के लोगो को अपने भजनों द्वारा वृन्दावन की सैर करा दी।सभी ने फूलो और चंदन से होली भी खेली।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेले ग्रुप के चेयरमैन भरत जी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महापौर आशा शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल ,जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल,व्यपार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल , अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके अग्रवाल, नमामि गंगे के जिला अध्यक्ष गौरव गर्ग उपस्थित रहे।


संस्था के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल महासचिव आशीष अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक विनय रस्तोगी, संरक्षक मनोज गोयल, शैंकी अग्रवाल, सौरभ गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आरके अग्रवाल, आकाश सिंघल ,जी पी बंसल, मदन लाल गुप्ता जी, राकेश अग्रवाल ,नरेश बंसल, अनिरुद्ध अग्रवाल, शंकर मित्तल, संजय गुप्ता,मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ,आदि पुरुष कार्यकारिणी ने सारी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। महिला कार्यकारिणी की तरफ से महिला संयोजिका रूबी अग्रवाल महामंत्री जॉली सिंगल, मन्नू सिंगला ,आशा मित्तल ,रश्मि गोयल ,सरोज बंसल , रेखा जैन, विनीता अग्रवाल ,नीतू गर्ग ,अनीता गोयल ने आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत करा तथा चंदन लगाकर होली खेली।


संस्था के महासचिव आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से सभी लोग पुरानी द्वेष भावना खत्म करके समाज में प्रेम तथा एकता का संदेश देते है। 

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल जी ने सबका धन्यवाद करा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ