Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रश्मि शाक्य को साहित्य गौरव सम्मान मिलने पर जताया हर्ष

 कार्यक्रम में रश्मि शाक्य को सम्मानित करते संस्था के अध्यक्ष डा0 हरिओम 



देवबंद: साहित्यक एंव सामाजिक संस्था चेतना की सरंक्षक एंव वरिष्ठ साहित्यकार रश्मि शाक्य को लखनऊ स्थित राज्य कर्मचारी साहित्य संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रश्मि शाक्य को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किये जाने पर संस्था की और से हर्ष व्यक्त करते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

मंगलवार को शिवचैक स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में संस्था के महामंत्री गौरव विवेक ने कहा कि रश्मि शाक्य को मिला सम्मान साहित्य जगत के लिये गौरव की बात है। रश्मि शाक्य अपनी लेखनी से समाज की दशा और दिशा सुधारने का अधिक प्रयास करती है। आदेश चैहान ने रश्मि शाक्य को गौरव सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दी साहित्य देश और समाज को एक सुत्र में बांधने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में योगेन्द्र सुन्द्रीयाल, संजय कुमार, डा0 दीवाकर गर्ग भी बैठक में अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 दीवाकर गर्ग ने तथा संचालन कुणाल धीमान द्वारा किया गया। इस मौके पर बलराज मलिक, प्रांशू जैन, जहाज देवबंदी, अरविन्द कुमार, रितेश धीमान, पवन कुमार शर्मा, राकेश कुमार, अजय कुमार, विपिन गोयल, प्रियांश चैहान, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ