Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र विषमता, पाखंड, अंधविश्वास के घोर विरोधी, समाज, देश में समता, संपन्नता के लिए प्रयासरत रहे : वीरेंद्र यादव एडवोकेट

साहिबाबाद : समाजवादी चिन्तक पूर्व केन्द्रीय मंत्री, छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पण्डित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि का आयोजन ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित किया गया| 


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम दुलार यादव रहे, अध्यक्षता श्री राम बिलास साहनी, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया| कार्यक्रम का संचालन महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा बिन्दू राय ने किया तथा जनेश्वर मिश्र जी के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया| समाजवादी पार्टी के साथीगण, गणमान्य भाई-बहनों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी| कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम दुलार यादव, अंशु ठाकुर, मुकेश शर्मा शिक्षाविद ने भी सम्बोधित किया| 


  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से जाने, जाने वाले बाबा जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे, सार्वजानिक जीवन में आप शुचिता, सादगी, ईमानदारी, नैतिकता के प्रतीक महान व्यक्तित्व के धनी रहे, आपने देश, समाज में समता, सम्पन्नता के लिए लगातार प्रयास किया, विषमता, पाखण्ड, रूढ़िवाद, परम्परावाद, अन्धविश्वास के घोर विरोधी थे| आप कहा करते थे जहाँ बड़े-बड़े भगवान के मन्दिर हैं वहीँ पर सैकड़ों फुटपाथों पर भीख मांग रहें हैं, तथा कष्टमय जीवन जी रहे हैं, इनके दुखों को दूर करना ही सबसे पवित्र कर्म है और राजनीतिक सत्ता को इनकी शिक्षा और चिकित्सा की मुफ्त व्यवस्था करनी चाहिए|


 

  आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चलकर देश में समता, सम्पन्नता लाने के लिए प्रयासरत हैं, जब वह उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री बने, उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी, तथा वंचित व कमजोर वर्ग में शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था की, आधुनिक शिक्षा के लिए लैपटाप का वितरण, 55 लाख महिलाओं को पेंशन की व्यवस्था की| महिलाओं के सम्मान में अनेकों योजनाओं को लागू किया| विषमता दूर कर समतामूलक समाज बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हुए नफ़रत, असहिष्णुता, असहयोग, अनाचार करने वाली ताकतों को हतोत्साहित किया| समाजवादी पार्टी के नवजवानों में अनुशासन की प्रेरणा श्री अखिलेश यादव ने श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के पद चिन्हों पर चलकर दी| 

     प्रमुख साथियों ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक पण्डित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी| प्रमुख रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम दुलार यादव, जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, लोक शक्ति अभियान के संयोजक मुकेश शर्मा जी, बिन्दू राय, रेनूपुरी, शबाना, महिला सभा जिला उपाध्यक्ष संजू शर्मा, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजपाल यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के पूर्व अध्यक्ष अशोक साह, राम बिलास साहनी, अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, गुड्डू यादव, राधारानी, हरिशंकर यादव, सुरेश कुमार भारद्वाज, प्रेम चन्द पटेल, देवनाथ भारती, अमर बहादुर, सुभाष यादव, हरिकृष्ण, अखिलेश कुमार शुक्ला, पप्पू सिंह, हाजी मोहम्मद सलाम, राजीव गर्ग आदि|

                                                                        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ