Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उच्च शिक्षा, चिकित्सा के लिए कार्य करना तथा जरूरतमंद लोगों में आवश्यक सामग्री वितरण करना लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट का संकल्प: वीरेंद्र यादव एडवोकेट

साहिबाबाद : 14 जनवरी 2021 को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा “मकर संक्रान्ति महापर्व” के पावन अवसर पर ज्ञानपीठ केन्द्र के प्रांगण में वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में तिल, गुण, मूंगफली, लाई, चुडा, रेवड़ी, गज्जक तथा खिचड़ी का वितरण सभी वर्गों में किया गया| 


कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष संजू शर्मा, महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा बिन्दू राय, समाज सेविका रेनूपुरी, शबाना, मुशीर अहमद, इशरत, राधा ने खिचड़ी वितरण में सहयोग किया| आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया|


        लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव ने सभी देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समता, सम्पन्नता, न्याय, सद्भाव, बन्धुता, सहयोग की भावना सभी देशवासियों में आये तथा देश, समाज खुशहाल हो, हमें इस प्रकार का वातावरण बनाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, और इस महापर्व पर हमें यह भी संकल्प लेना चाहिए की हम नफ़रत, अहिष्णुता, असमानता, विषमता फ़ैलाने वाली अन्धविश्वासी, रुढ़िवादी, पाखण्डी ताकतों को निरन्तर हतोत्साहित करते हुए कमजोर करेंगें| समाज को उनके मकडजाल से बचाने के लिए जागृत करेंगे|

           वीरन्द्र यादव एडवोकेट ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत तीज, त्योहारों का देश है, मकर संक्रान्ति बहुत ही महत्वपूर्ण महापर्व है, इस दिन हमें मनीषियों, मंत्र द्रष्टाओं ने त्याग और दान देने की प्रेरणा दी है, हमारे देश में यह त्योहार, खिचड़ी, पोंगल, उत्तरायणी तथा कई नामों से मनाया जाता है| समाज के कमजोर वर्गों में गर्म वस्त्र, कम्बल, खाद्यान्न वितरित करना अच्छा माना जाता है| हमारी संस्था लगातार समाज के कमजोर वर्गों में गर्म कपडे कम्बल वितरित कर रही है, संस्था नि;शुल्क शिक्षा का प्रतियोगी छात्रों के लिए विशेष प्रबन्ध कर रखा है| जहाँ उच्च शिक्षा की पुस्तकें उपलब्ध हैं वाचनालय में किसी भी वर्ग का छात्र जाकर अध्ययन कर किसी प्रकार की सरकारी सेवा की तैयारी कर सकता है| वैश्विक महामारी कोरोना में संस्था ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष कवच का वितरण अनवरत किया है| अब तक संस्था ने 2000 बोतल आयुष कवच 7500 मास्क वितरित कर चुकी है| संस्था का उद्देश्य है कि शिक्षा, चिकित्सा सभी को मिले यह हमारा संकल्प है|

      कार्यक्रम में शामिल रहे राम दुलार यादव, वीरन्द्र यादव एडोकेट, संजू शर्मा, बिन्दू राय, रेनूपुरी, शबाना, इशरत, मुशीर अहमद, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, अवधेश यादव, सुरेन्द्र यादव, उपेन्द्र गुप्ता, अंकित राय, राजीव गर्ग, केदार सिंह, प्रेम चन्द पटेल, हरिकिसन, पप्पू, दयाचन्द, विजय भारद्वाज, सुरेश भारद्वाज, सुभाष यादव, अमर बहादुर, अरुण कुमार पटेल, अमरनाथ, राज किशोर, मंजीत, हाजी मोहम्मद सलाम, अजयवीर, मान सिंह, भरत भूषण, आनंद सिंह, लल्ला सिंह, अजय राय, भरत यादव, रामू पण्डित, विनोद, शम्भु नाथ यादव, दूधनाथ, राम किसुन, योगेन्द्र, आदेश, रविदास, संजीव मिश्र, धीरेन्द्र राय, फूलहसन, शौकत, अनवर, मो0 हीरा आदि

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ